Bhojpuri hot : भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह (Pawan Singh) का नाम भोजपुरी सिनेमा के साथ-साथ अन्य सिनेमा में भी काफी सम्मान के साथ लिया जाता है। पवन सिंह (Pawan Singh) लगभग पिछले दो दशक से ज्यादा समय से भोजपुरी सिनेमा में सक्रिय है और अपनी कर्तव्य निष्ठा के साथ काम कर रहे हैं। उनकी कर्म मठता का ही नतीजा है कि आज वह भोजपुरी सिनेमा के सबसे महंगे और सबसे चहेते स्टार हैं।
पवन सिंह (Pawan Singh) की पापुलैरिटी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है। उनके नाम पर जहां भी इवेंट होते हैं काफी महंगे महंगे दामों में टिकट भी बेचे जाते हैं। हालांकि पवन सिंह के लिए इतना लंबा सफर आसान नहीं रहा था। क्योंकि उन्होंने यह सब अपनी मेहनत के बलबूते पर पाया है और काफी संघर्ष किया है। जिसकी वजह से आज लोगों ने पसंद करते हैं।
भोजपुरी ऑडियंस पवन सिंह को सलमान खान और शाहरुख खान से भी ऊंचा दर्जा देती है। पवन सिंह एक मल्टी टैलेंटेड स्टार है। पवन सिंह अपनी सुरीली आवाज से हर किसी का दिल जीत लेते हैं। पवन सिंह उस समय चर्चा में आए थे जब उनका गाना तू लागेलू जब लिपिस्टिक वायरल हुआ था। इस गाने ने रातों-रात पवन सिंह को स्टार बना दिया था।
इसके बाद लगातार पवन सिंह एल्बम की पहली पसंद बन गए। अब पवन सिंह का एक और वीडियो सॉन्ग लोगों को पसंद आ रहा है और वायरल हो रहा है। हम पवन सिंह के जिस गाने के बारे में बात कर रहे हैं उसे गाने का नाम है लाल घाघरा। लाल घाघरा नाम के इस गाने में पवन सिंह के साथ नम्रता मल्ला (Namrata Malla) अपनी हॉट अदाएं बिखेर रही है।
नम्रता (Namrata Malla) और पवन सिंह की हॉट केमिस्ट्री बारिश के इस मौसम में लोगों के बदन में गर्मी पैदा कर रही है। इस गाने लाल घाघरा को खुद पवन सिंह और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है। गाने के लिए लिरिक्स लिखने का काम विजय चौहान ने किया है और म्यूजिक शुभम राज ने दिया है। यह गाना 14 सितंबर 2022 को सारेगामा हमार भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है। तब से लेकर अब तक इस गाने को लोगों का बेहद प्यार मिल रहा है और इसी का नतीजा है कि इस गाने को 25 करोड़ लोगों ने देख लिया है और यह गिनती रुकने का नाम नहीं ले रही है। वहीं ढाई मिलियन लोगों ने इस गाने को लाइक भी किया है।