नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी कुछ नई तस्वीरें शेयर की है। उनकी इन तस्वीरों से उनके चाहने वालो की नजर हट नहीं रही है। दरअसल उनकी तस्वीर पर एक जगह जाकर लोगों की निगाहें टिक गई है वह है अभिनेत्री की पियर्सिंग। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने बैली बटन पियर्सिंग कराई है और उन्होंने अपने इस नए ट्रांसफॉरमेशन की तस्वीर भी अपने फैंस के साथ शेयर की है।
इन तस्वीरों में अभिनेत्री प्रियंका (Priyanka Chopra) बेटी मालती और पति निक जोनस के साथ नजर आ रही है। वहीं दूसरी तरफ प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास और उनके भाई अमेरिका टूर पर है। दोनों ने हाल ही में न्यूयॉर्क में परफॉर्म भी किया है। इस ट्रिप पर प्रियंका चोपड़ा और उनकी बेटी मालती भी उनके साथ घूम रही है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
अभिनेत्री ने जो नई फोटो शेयर की है उनमें उनके बैली पियर्सिंग भी लोगों को आकर्षित कर रही है। निक और मालती भी प्रियंका के साथ इन तस्वीरों में नजर आ रही है। गौरतलब है कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने बहुत सारी तस्वीरें की एक सीरीज शेर की है इसमें उनकी कुछ क्लोजअप तस्वीर भी सामने आई है।
इस क्लोजअप में प्रियंका की नाभि वाली पियर्सिंग साफ नजर आ रही है। प्रियंका (Priyanka Chopra) की इन तस्वीरों पर उनके पति निक जोनास ने ढेर सारी हॉट इमोजी भी शेयर की है। प्रियंका ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है अगस्त मैजिक।
प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने हाल ही में गदर 2 की तारीफ की है। साथ ही प्रियंका और निक ने डायरेक्टर के लिए खास तोहफा भिजवाते हुए उन्हें फिल्म की सक्सेस की बधाई भी दी है। प्रियंका ने अनिल सर के साथ ‘द हीरो:लव स्टोरी ऑफ स्पाई में काम किया था, वो पुराने दिन याद आ गए।