Bhojpuri hot : भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार कहे जाने वाले अभिनेता पवन सिंह (Pawan Singh) हमेशा ही अपनी फिल्म और अपने गानों की वजह से लोगों के पसंदीदा स्टार बने हुए हैं। पवन सिंह (Pawan Singh) भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार हीरो है वह एक्शन, कॉमेडी और रोमांस सभी काफी अच्छे तरीके से करते हैं और उनके अंदाज ने ऑडियंस को उनका दीवाना बनाया हुआ हैं।
पवन सिंह (Pawan Singh) को भोजपुरी इंडस्ट्री में एक्टिव रहते हुए 2 दशक से ज्यादा का समय हो चुका है। इतने लंबे अंतराल में पवन सिंह अब तक भोजपुरी सिनेमा के तमाम बड़े बड़े निर्माता और निर्देशकों के साथ काम कर चुके हैं और सभी की पहली पसंद बन चुके हैं। इतना ही नहीं पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा में मौजूद तमाम सीनियर अभिनेत्रियों से लेकर नई-नई एक्ट्रेस के साथ स्क्रीन पर रोमांस कर चुके हैं।
अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर पवन सिंह का एक और गाना सामने आया है जो लोगों को पसंद आ रहा है। इस गाने में पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री डिंपल सिंह के साथ नजर आ रहे हैं। नया गाना जो सामने आया है उस गाने का नाम है तोहरा गलिया के डिंपल। यह गाना पवन सिंह की भोजपुरी फिल्म एक फाइटर से लिया गया है।
इस गाने को सिंगर पवन सिंह अलका सिंह ने साथ में मिलकर गाया है। जिसके लिए लिरिक्स जाहिद अख्तर ने लिखे हैं। म्यूजिक डायरेक्शन का काम छोटे बाबा का है। प्रोड्यूसर उपेंद्र सिंह है। इस गाने को अब तक 11 लाख लोगों ने देख लिया है और 50000 से ज्यादा लोगों ने इस गाने को लाइक किया है।
यह गाना 21 अप्रैल 2022 के दिन वेब म्यूजिक नाम के भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया था। गौरतलब है कि पवन सिंह न सिर्फ एक्टिंग बल्कि अपनी आवाज की वजह से भी जाने जाते हैं। आज पवन सिंह भोजपुरी के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले अभिनेताओं में गिने जाते हैं। हालांकि वह अपनी निजी जिंदगी की वजह से भी चर्चा में रहते हैं।