Bhojpuri song : भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार अभिनेता पवन सिंह (Pawan Singh) को आज के समय में किसी पहचान की जरुरत नहीं है। पवन सिंह की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोविंग है। पवन सिंह ने भोजपुरी इंडस्टी को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं।
पवन सिंह (Pawan Singh) भोजपुरी जगत के ऎसे अभिनेताओं में गिने जाते हैं, जिनके एक्शन और कॉमेडी को बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है। पवन सिंह ने इंडस्टी की बहुत सी एक्ट्रेस संग काम किया है, लेकिन मशहूर अदाकारा अक्षरा सिंह (Akshara Singh) के साथ पवन सिंह की जोड़ी खूब जमती थी।
हालांकि, अब अक्षरा सिंह और पवन सिंह की जोड़ी एक साथ देखने को नहीं मिलती है। इनके बीच में चल रहा विवाद किसी से छुपा हुआ नहीं है। एक समय पर अक्षरा सिंह और पवन सिंह एक दूजे के बेहद ही ज्यादा करीब हुआ करते थे।
लेकिन, अब इनके रास्ते हमेशा के लिए अलग हो गए हैं। लेकिन, इस जोड़ी ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। आज भी कुछ लोग अक्षरा सिंह और पवन सिंह को एक साथ देखना पसंद करते हैं। पवन सिंह (Pawan Singh) जिस भी फिल्म में नजर आते हैं, उनकी फिल्में सुपरहिट साबित हो जाती है।
इसी बीच पवन सिंह और अक्षरा सिंह का एक बेहद ही रोमांटिक गाना वायरल हो रहा है। इस गाने के वीडियो में दोनों ही स्टार्स रोमांस की सभी हदें पार करते हुए नजर आ रहे हैं। भोजपुरी गाना ‘Bhar Jata Dhodi में’ एक बार फिर से दर्शकों को दीवाना बना रहा है।
इस गाने में अक्षरा सिंह बेहद ही ज्यादा बोल्ड और खूबसूरत नजर आ रही हैं। यह गाना फिल्म पवन राजा से लिया गया है। दोनों गाने में एक दूजे के साथ रोमांस और खूब ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
इस गाने के लिरिक्स छुट्टन मनीष ने लिखे हैं और म्यूजिक डायरेक्टर एमएम ब्रदर ने दिया है। इस गाने को पवन सिंह और प्रियंका सिंह ने अपनी प्यारी आवाज से सजाया है। पवन सिंह और अक्षरा सिंह के गाने ने इंटरनेट का तापमान एक बार फिर से बढ़ा दिया है। दोनों का रोमांस देखकर सर्दियों के दिनों में फैंस भी रोमांटिक होते हुए नजर आ रहे हैं।