नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा की रोमांटिक जोड़ियों में से एक रह चुके पवन सिंह (Pawan Singh) और अक्षरा सिंह (Akshara Singh) को आज भी उनके चाहने वाले एक साथ देखना चाहते हैं।
अब फैंस की ये इच्छा पूरी होगी या नहीं इसके बारे में हमारे लिए कुछ भी कहना बड़ा ही मुश्किल है। क्योंकि, अक्षरा और पवन सिंह बहुत लंबे समय से एक दूसरे के साथ नजर नहीं आये हैं। दोनों के रस्ते अब हमेशा के लिए अलग हो चुके हैं।
इस जोड़ी ने बड़े पर्दे पर तो खूब धूम मचाई ही थी, इसके साथ ही रियल जिंदगी में भी इनका कनेक्शन काफी अच्छा रहा है। एक वक्त पर तो ऐसा लगने लगा था कि जल्द ही पवन सिंह एक्ट्रेस अक्षरा के साथ सात फेरे लेने वाले हैं, लेकिन ऐसा हुआ नहीं, क्योंकि पवन सिंह की लाइफ में ज्योति सिंह नाम की लड़की आ चुकी थी।
जब पवन सिंह ने ज्योति से शादी की थी तब अक्षरा सिंह हैरान रह गई थी, उन्हें यकीन ही नहीं हो था कि पवन सिंह उनके साथ ऐसा भी कर सकते हैं। खैर आज दोनों अपनी – अपनी लाइफ में आगे बढ़ गए हैं। इसी बीच पवन सिंह और अक्षरा का एक पुराना गाना यूट्यूब पर वायरल हो रहा है।
भोजपुरी गाना ‘पातर छितर’ (Pattar Chootar Bhojpuri Song) में अक्षरा और पवन सिंह खूब ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। गाने में दोनों की केमिस्ट्री को खूब पसंद भी किया जा रहा है। गाने के वीडियो में अक्षरा मराठी लुक में नजर आ रही है।
वहीं पवन सिंह फुल दबंग स्टाइल में दिख रहे हैं। गाने में दोनों जमकर रोमांस करते हुए दिख रहे हैं। इनका रोमांटिक अंदाज देख फैंस भी उतावले हुए जा रहे हैं।
आपको बता दें कि इस गाने को पवन सिंह और हनी बी ने एक साथ मिलकर गाया है, जबकि गाने के बोल मनोज मतलबी ने लिखा है। गाने को Wave Music नाम के यूट्यूब चैनल पर शेयर किया गया है। दोनों एक दूजे के बेहद ही ज्यादा करीब नजर आ रहे हैं।
अक्षरा और पवन सिंह का यहां देखें हॉट वीडियो:-