Pawan Singh – Aamrapali Dubey Hot Romance Video: भोजपुरी एक्टर पवन सिंह के सॉन्ग का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। यूं तो भोजपुरी दर्शकों द्वारा आज भी पवन सिंह और अक्षरा सिंह की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। ये जोड़ी एक समय पर काफी हिट साबित हुई थी। पवन सिंह और अक्षरा सिंह ने भोजपुरी दर्शकों का खूब मनोरंजन भी किया है। लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ, जिसने देखने के बाद आप हैरान रह जायेंगे। इस वीडियो में पावर स्टार, पवन सिंह भोजपुरी की मशहूर और नामी एक्ट्रेस में शुमार आम्रपाली दुबे संग खूब ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
वैसे तो आम्रपाली दुबे की जोड़ी को निरहुआ के साथ बहुत ही ज्यादा पसंद की जाती है। लेकिन, पवन सिंह और आम्रपाली दुबे पर फिल्माया गया गाना ‘जवानी बा खाटा’ (Badu Manrakhani) सोशल मीडिया पर एक बार फिर से धमाल मचा रहा है।
ये गाना भोजपुरी फिल्म पवन राजा का है। गाने के वीडियो में आम्रपाली का डांस देखने लायक है, एक्ट्रेस अपनी हॉट जवानी दिखाकर दर्शकों को मदहोश करती हुईं नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि इस गाने को खुद पवन सिंह ने इंदु सोनाली के साथ मिलकर गाया है।
जबकि गाने के बोल अजीत मंडल ने दिए हैं और म्यूजिक दिया है अविनाश झा घुंघरू ने। पवन सिंह के इस वीडियो को Wave Music नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है, जिसे खबर लिखें जाने तक अभी तक 22,72,498 से अधिक बार देखा जा चुका है।
गाने को किसी क्लब में शूट किया गया है, जहां कुछ लोग दारू के नशे में चूर नजर आ रहे हैं। गाने में पवन सिंह और आम्रपाली की जोड़ी को खूब पसंद भी किया जा रहा है। एक्ट्रेस आम्रपाली ब्लू आउटफिट में बेहद ही ज्यादा खूबसूरत भी नजर आ रही हैं।