IPL 2023: सूर्यकुमार यादव ने रच दिया इतिहास, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर और क्रिस गेल के लिस्ट में हुए शामिल

By

Anil Kumar

IPL 2023: आईपीएल 2023 के क्वालीफायर मुकाबले में गुजरात के खिलाफ 61 रन बनाकर सूर्यकुमार यादव ने इतिहास रच दिया है। आइए जानते हैं सूर्या का ये रिकॉर्ड।

IPL 2023 Suryakumar Yadav: आईपीएल 2023 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस आमने सामने थीं। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गया था। इस मुकाबले में गुजरात ने 62 रनों से जीत दर्ज करके लगातार दूसरे सीजन आईपीएल फाइनल में अपनी जगह बना ली है, जहां गुजरात की भिड़ंत कैप्टन कूल एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स से होगी।आईपीएल 2023 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने 234 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 38 बॉल पर 7 चौकों और 2 शानदार छक्कों की मदद से 61 रनों की काबिले तारीफ पारी खेली। इस मुकाबले में 61 रन बनाकर उन्होंने आईपीएल 2023 में 600 रनों का आंकड़ा भी पार कर लिया है। इस सीजन सूर्या ऑरेंज कैप की लिस्ट में 6ठें पायदान पर हैं।

IPL 2023 में सूर्यकुमार यादव ने सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड लिस्ट में की एंट्री

इस सीजन सूर्या ने 43.21 की औसत और 181.14 के दमदार स्ट्राइक रेट के साथ 16 मैचों में 605 रन बनाए हैं। इसी के साथ सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस के लिए एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन स्कोर करने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। मुंबई इंडियंस के लिए एक सीजन में केवल दो ही बल्लेबाज ऐसे हैं जिन्होंने 600 रनों का आंकड़ा पार किया है। सूर्या से पहले यह ऐसा कारनामा साल 2010 में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने किया था।

IPL 2023 के सबसे खतरनाक बल्लेबाज हैं सूर्या

सूर्यकुमार यादव ने इस आईपीएल सीजन रिकॉर्ड्स की लड़ी लगा दि है। सूर्या आईपीएल इतिहास के पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं, जिसने 180 से ऊपर की स्ट्राइक रेट के साथ 600 से ज्यादा रन बनाए हैं। आईपीएल के पिछले 15 सीजन में अभी तक कोई भारतीय बल्लेबाज ऐसा करने में कामयाब नहीं रहा है। वहीं ओवर ऑल रिकॉर्ड की बात कि जाए तो सूर्या ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। इस लिस्ट में यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल टॉप पर हैं, जिन्होंने साल 2011 में यह कारनामा किया था।

IPL इतिहास के एक सीजन में सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से 600 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट –

क्रिस गेल – 183.13 स्ट्राइक रेट (2011)
सूर्यकुमार यादव 181.13 स्ट्राइक रेट (2023)
ऋषभ पंत – 173.6 स्ट्राइक रेट (2018)
एबी डिविलियर्स – 168.79 स्ट्राइक रेट (2016)
यशस्वी जायसवाल – 163.61 स्ट्राइक रेट (2023)

Anil Kumar के बारे में
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App