नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने आज, 13 मई को आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) सगाई कर ली। इनकी सगाई की रस्म दिल्ली से हुई है। इस सगाई में केवल करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों को शामिल किया गया है। समारोह में प्रियंका चोपड़ा और मनीष मल्होत्रा जैसे कुछ लोगों को शामिल किया गया है। सेरेमनी नई दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुई। सूत्रों के अनुसार, यह कार्यक्रम बॉलीवुड-थीम पर आधारित था, जिसमें भारतीय फिल्म बिरादरी के सेलेब्स समारोह में शामिल होंगे।
Everything I prayed for .. She said yes! 💍
ਵਾਹਿਗੁਰੂ ਜੀ ਮਿਹਰ ਕਰਨ। 🙏🏻 pic.twitter.com/OquwJwHTDL— Raghav Chadha (@raghav_chadha) May 13, 2023
परिणीति-राघव ने कर ली सगाई
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने आखिरकार लंबे इंतजार के बाद एक दूसरे को रिंग पहना दी है। उनके सगाई समारोह में परिणीति की चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा, डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, डेरेक ओ’ब्रायन, अभिषेक मनु सांघवी और कई अन्य लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई है। क्लासी आउटफिट में प्रियंका चोपड़ा बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने अपनी चचेरी बहन परिणीति की राघव चड्ढा के साथ सगाई में एक स्टाइल स्टेटमेंट बनाया। वहीं, परिणीति ने सोशल मीडिया पर अपनी सगाई की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “सब कुछ मैंने प्रार्थना की..मैंने हां कहा!”
View this post on Instagram
आपको बताते चले कि परिणीति-राघव ने अपने रिश्ते के बारे में कोई बयान नहीं दिया तह। उन्हें मोहाली में एक आईपीएल मैच में भाग लेने के दौरान एक साथ स्पोर्ट किया गया था, जिसने उनके रिश्ते के बारे में अफवाहों की पुष्टि की। परिणीति और राघव दोनों को शरमाते हुए देखा गया था। जिसके बाद फैंस ने अनुमान लगाना शुरू कर दिया कि परिणीति-राघव एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। सगाई से पहले परिणीति के घर को लाइट्स से सजाया गया था। इसके तुरंत बाद, परिणीति और राघव को एक साथ स्पॉट किया गया था क्योंकि वे अपनी सगाई के लिए दिल्ली पहुंचे थे।
View this post on Instagram