Surya Grahan 2024: नवरात्रि से एक दिन पहले लग रहा साल 1970 के बाद ऐसा दुर्लभ लंबा सूर्य ग्रहण, फिर 2078 में बनेगा ऐसा संयोग!

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2024) दो दिन बाद यानी 8 अप्रैल को लगने जा रहा है। 8 अप्रैल, सोमवार को चैत्र अमावस्या के दिन ये खगोलीय घटना घटने जा रही है।

नवरात्रि से ठीक एक दिन पहले 54 साल बाद इतना लंबा ग्रहण लगने जा रहा है। इस दिन सूर्य (Surya Grahan 2024 India Time) लगभग 4.29 मिनट तक ढका रहेगा। ऐसा संयोग 54 साल बाद बन रहा है। तो आईये साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नजर आएगा या नहीं और इसका सूतक काल मान्य होगा या नहीं?

Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price

2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates! 

कब लगता है सूर्य ग्रहण?

सूर्य ग्रहण, तब होता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरता है, जिससे सूर्य का प्रकाश आंशिक रूप से या पूरी तरह से अवरुद्ध हो जाता है। सूर्य ग्रहण को हमेशा एक महत्वपूर्ण खगोलीय घटना के रूप में देखा जाता है और यह सदियों से मनुष्यों को आकर्षित करता रहा है।

क्या भारत में दिखेगा नजर आएगा सूर्य ग्रहण ?

इस साल लगने वाला सूर्यग्रहण काफी खास माना जा रहा है, क्योंकि यह पूर्ण सूर्यग्रहण होगा, जिसे खगरास ग्रहण भी कहा जाता है। आपको बता दें कि ये ग्रहण मीन राशि और रेवती नक्षत्र में लग रहा है। भारतीय समयानुसार यह ग्रहण रात 9:12 बजे से शुरू होकर देर रात 1:20 बजे तक जारी रहेगा। हालांकि, ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इस ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 50 मिनट होगी।

कहां दिखेगा ये अद्भुत नजारा? 

साल का पहला सूर्य ग्रहण कनाडा, उत्तरी अमेरिका और मैक्सिको जैसे देशों में नजर आने वाला है। इसके अलावा कोस्टा रिका, क्यूबा, डोमिनिका, फ्रेंच पोलिनेशिया, जमैका, आयरलैंड, इंग्लैंड का उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र, पश्चिमी यूरोप, प्रशांत महासागर, अटलांटिक महासागर और आर्कटिक क्षेत्रों में भी ये ग्रहण दिखाई देगा। हालांकि, भारत में नजर नहीं आएगा।

54 साल बाद लग रहा इतना लंबा ग्रहण! 

इस साल का पहला सूर्यग्रहण अपने आप में खास माना जा रहा है। 8 अप्रैल को लगने वाला ये ग्रहण पूर्ण ग्रहण होगा। इसके साथ ही ये काफी लंबा ग्रहण भी होगा। इस दिन सूर्य लगभग 4.29 मिनट तक ढका रहेगा। ज्योतिष की मानें तो ऐसा संयोग 54 साल बाद बन रहा है। हालांकि, जैसा कि हमने बताया ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इस तरह का पूर्ण सूर्यग्रहण इससे पहले साल 1970 में देखा गया था और अगली बार साल 2078 में दिखाई देगा।

भारत में सूतक काल मान्य होगा या नहीं?

चूंकि ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इसका सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा। इसका मतलब ये है कि इस ग्रहण का भारत देश पर कोई असर देखने को नहीं मिलेगा। भारत में रहने वाले सभी लोगों के लिए इस ग्रहण के दौरान सामान्य दिनचर्या बनी रहेगी। हालांकि, धर्मग्रंथों के अनुसार ग्रहण जहां लगता है और जहां दिखाई देता है, वहां उसका प्रभाव भी अवश्य होता है।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App