नई दिल्ली। अक्षय कुमार की फिल्म ‘मोहरा’ का गाना ‘टिप टिप बरसा पानी’ (Tip Tip Barsa Paani) सुपरहिट साबित हुआ था। अक्षय कुमार और रवीना टंडन पर फिल्माया गया ‘टिप टिप बरसा पानी’ ज्यादातर रियलिटी शो में सुनने को मिल गया है।
इस गाने को दर्शकों द्वारा आज भी खूब पसंद किया जाता है। इस गाने के कई रीमिक्स भी आ चुके हैं। इस गाने पर कई लड़कियां डांस करती हुईं नजर आ चुकी हैं। मोहरा फिल्म का यह गाना इतना फेमस है कि आज भी पार्टियों में जरूर सुनने को मिल ही जाता है।
इस गाने को सुनने के बाद लोग खुद को डांस करने से रोक नहीं पाते हैं। सोशल मीडिया पर इस वीडियो एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ‘टिप टिप बरसा पानी’ गाना एक नए अंदाज में सुनने को मिल रहा है।
इस बार पाकिस्तानी ढोल वाले ने इसे एक नए अंदाज़ में पेश किया है, जिसे लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। ये वीडियो इंटरनेट पर इस समय धमाल मचाता हुआ नजर आ रहा है।
Tip Tip Barsa Paani but make it sexier pic.twitter.com/SQrEQTPQB3
— Asim Burney (@asimburney) January 1, 2024
इस धमाकेदार वीडियो ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। यह वीडियो अब तक दो लाख से ज्यादा बार देखा गया है, जिससे स्पष्ट है कि पाकिस्तान के बाहर इसे भी बड़ा ही पसंद किया जा रहा है।
वीडियो में दिखाई देने वाली कला को देखकर यूजर्स खुशी से झूम उठे हैं। ढोल मास्टर ने इस गाने को एक नए स्तर पर पहुंचा दिया है। एक समारोह में फिल्माया गया वीडियो में, ढोल वाले ने ‘टिप टिप बरसा पानी’ गाते हुए ढोल बजाता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो में बैठे हुए मेहमान भी उत्साहित होकर गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। मेहमान ने खुशी के चलते ढोल मास्टर के ऊपर खूब पैसे भी उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर @asimburney नाम के आकउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- देखकर एकदम मजा आ गया है। दूसरे ने लिखा – मैं इस वर्जन को सुनना ज्यादा पसंद करूंगा।