नई दिल्ली : बॉलीवुड डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) अब भारत का एक जाना पहचाना नाम बन चुकी है। अपनी मेहनत से उन्होंने अपने आप को बॉलीवुड में स्थापित कर लिया है। हर कोई उनके डांस का दीवाना बन जाता है। नोरा फतेही भारत की रहने वाली नहीं है बावजूद इसके उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर भारत में अपने लाखों फैन्स बनाये हैं।
नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने एक बार फिर अपने बोल्ड अंदाज से सोशल मीडिया की सारी लाइमलाइट लूट ली है। नोरा फतेही के लेटेस्ट ब्लैक आउटफिट्स में नई फोटोज खूब पसंद की जा रही हैं। लोगों को उनकी तस्वीर मदहोश कर रही हैं। ये तस्वीर देखने के बाद आपका दिल भी ठिकाने पर नहीं रहेगा।
View this post on Instagram
नोरा फतेही बीते दिन फिल्म सिटी में सेक्सी ब्लैक आउटफिट पहने स्पॉट हुई थीं। नोरा फतेही ने लैदर की टाइट शॉर्ट्स, ब्लैक नेट टॉप पर ब्लू ब्रालेट और उसके साथ में लैदर जैकेट कैरी करके अपने बोल्ड लुक को जमकर फ्लॉन्ट किया है।
तस्वीर में वह काफी ज्यादा ग्लैमरस नजर आ रही है। इस तस्वीर में उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है जो कि उनके लुक में और भी किलर बना रहा है। बहरहाल, नोरा के प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो आखिरी बार वो आयुष्मान खुराना की फिल्म एन एक्शन हीरो के गाने जेहड़ा नशा में देखी गई थीं। वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से जुड़ी हुई हैं और इंस्टाग्राम पर उनके 44 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
आपको बता दें कि नोरा फतेही द्वारा शेयर किए गए अधिकांश वीडियो और तस्वीरें कुछ ही समय में वायरल हो जाते हैं। उनके चाहने वाले भी उनकी हर एक पोस्ट का इन्तजार करते रहते हैं। उनके पास कई सारे प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं। काम के बारे में बात करे तो नोरा फतेही हाल ही में बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ अमेरिका में थीं। नोरा फतेही (Nora Fatehi) बहुत जल्द साउथ फिल्म हरी हरा वीरा मल्लू फिल्म में नजर आएंगी।