नई दिल्ली : अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार IIFA 2023 इस बार अबू धाबी में आयोजित किया जा रहा है और पूरी बॉलीवुड आर्मी ने पहले ही ग्रीन कार्पेट इवेंट में अपनी जगह बना ली है। बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) मुख्य अवार्ड नाईट को होस्ट करते हुए नज़र आएंगे और अन्य स्टार्स बीच-बीच में विभिन्न सेगमेंट में उनके साथ जुड़ते रहेंगे। IIFA 2023 अपनी इवेंट नाईट के पहले से ही सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।
View this post on Instagram
खूबसूरत हॉट नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने शुक्रवार को अबू धाबी में IIFA रॉक्स 2023 में लाल स्पैन्डेक्स ड्रेस पहनकर एक हॉट एंट्री की और वह बेशक सभी का ध्यान अपनी और खींच रही थी, और हमेशा की तरह सबसे सुंदर लग रही थी। । उन्होंने अपने लुक को ग्लोई मेकअप से पूरा किया और बालों को खुला रखा। नोरा फतेही (Nora Fatehi) कभी भी अपने गॉर्जियस लुक्स से किसी को भी अपना दीवाना बनाने से नहीं चूकती हैं।
View this post on Instagram
इस इवेंट के दौरान जिसने भी उन्हें देखा बस देखते ही रह गया। इस बीच, नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने हाल ही में मुंबई में ‘कॉम डाउन’ सिंगर रेमा के म्यूजिक कार्यक्रम में भी भाग लिया, इस दौरान उन्हें स्टेज पर नाच मेरी रानी गाने पर परफॉर्म करते हुए भी देखा गया। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
IIFA की बात करे तो सलमान के सुरक्षाकर्मी द्वारा विक्की कौशल को धक्का देने के दावें के साथ एक वीडियो वायरल हुआ था। अब शुक्रवार की रात, सलमान ने IIFA रॉक्स के ग्रीन कार्पेट पर विक्की को गले लगाकर सभी को चौंका दिया, जिससे सभी अटकलों पर विराम लग गया।
काम के बारे में बात करे तो नोरा फतेही हाल ही में बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ अमेरिका में थीं। नोरा फतेही (Nora Fatehi) बहुत जल्द साउथ फिल्म हरी हरा वीरा मल्लू फिल्म में नजर आएंगी।