नई दिल्ली: Nirhua and Amrapali: आज के समय कई भोजपुरी स्टार जैसे पवन सिंह, दिनेशलाल यादव और दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ काफी चर्चा में हैं। पर इनमें दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ पूरी दुनिया में लोकप्रिय हैं। आज के समय बहुत कम लोग होंगे जो उन्हें नहीं जानते होंगे। दिनेश लाला यादव ने अपने करियर में कई सुपरहिट फ़िल्में दी हैं। अपनी एक्टिंग और रोमांटिक अंदाज से लोगों का खूब मनोरंजन किया है। निरहुआ ने अब तक कई एक्ट्रेस के साथ काम किया है, लेकिन इनकी जोड़ी आम्रपाली के साथ बेहद ही पसंद की जाती है।
वैसे आपको बता दें कि आम्रपाली दुबे भी भोजपुरी इंडस्ट्री का चर्चित चेहरा हैं। इनकी खूबसूरती और एक्टिंग के लोग कायल हैं। लोग उनकी हॉट अदाओं पर मरते हैं। वहीं हाल ही में निरहुआ और आम्रपाली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ही तेज़ी के साथ वायरल हो रहा है।
बता दें कि जो वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है उसका नाम रजाई में लुगाई है। इस वीडियो में दोनों बहुत ही ज्यादा रोमांस कर रहे हैं। दोनों को इस तरह रोमांस करते देख लोगों के पसीने छूट रहे हैं। वैसे ये गाना काफी ज्यादा पुराना है। पर अभी भी ये सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।
यह वीडियो लाखों लोगों द्वारा लाइक किया गया है। वहीं कई लोगों ने इस गाने को शेयर किया है। देखा जाए तो इस गाने को फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया है।