Nirhua-Amrapali Bhojpuri Song Video: भोजपुरी (Bhojpuri) सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और भोजपुरी सिनेमा की क्वीन आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) जिस भी फिल्म या वीडियो में एक साथ नजर आते हैं, वहां उसे पहले ही सुपरहिट मान लिया जाता है। दोनों की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री में इतनी ज्यादा हिट है कि इनकी दर्जनों फिल्मों और सैकड़ों गानों साथ हैं।
ऐसे में इन दोनों ही स्टार्स का एक वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है। ये गाना काफी पुराना है लेकिन आज भी दर्शकों के बीच पसंद किया जा रहा है।निरहुआ-आम्रपाली का ये सुपरहिट गाना ‘जड़ का जुगाड़ के जा’ (jad ke jugaad ke ja) है, जिसे इनके फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे है हालांकि ये गाना काफी पुराना लेकिन आज भी दर्शकों के दिलों में छाया हुआ है।
वीडियो में दोनों ही स्टार्स का डांस भी एकदम धमाकेदार है साथ ही दोनों का रोमांस भी देखने को मिल रहा है जिसे बेहद ही पसंद किया जा रहा है। वीडियो में आम्रपाली जंजीरों से बंधी हुई है साथ ही ब्लैक कलर के गेटअप में इतनी खूबसूरत नजर आ रही है।
इस गाने को अब तक 595k बार देखा जा चुका है। यानी अभी तक इस वीडियो को 59 लाख से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। आप इसे World wide Record Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर देख सकते है।
आम्रपाली दुबे और निरहुआ को इनके फैंस जब भी बड़े पर्दे पर एक साथ देखते है तो खुद को सीटी बजाने से रोक नहीं पाते है। अगर आप यह सॉन्ग वीडियो देखेंगे तो आपको बॉलीवुड की शोले फिल्म बसंती की याद आ जाएगी। शायद इसी वजह से इस म्यूजिक वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। निरहुआ का ये गाना भोजपुरी फिल्म ‘AASHIK AAWARA’ का है। निरहुआ की ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।