नई दिल्ली। भोजपुरी गानों की धूम यूट्यूब पर इस समय खूब देखने को मिल रही है। खासकर निरहुआ के सॉन्ग तो आये दिन ही देखने को मिल ही जाते हैं। भोजपुरी जगत के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में जलवा बिखेरा हैं।
निरहुआ की एक्टिंग को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। निरहुआ जहां भी जाते हैं उनके चाहने वाले पहले से ही वहां मौजूद होते हैं। दिनेश लाल यादव को उनके फैंस प्यार से निरहुआ कहकर बुलाते हैं।
निरहुआ को आज के समय में किसी पहचान की जरुरत नहीं है। निरहुआ ने भोजपुरी इंडस्टी को एक नई पहचान दिलाई है। आपने देखा होगा कि पहले के समय में भोजपुरी फिल्मों की ज्यादातर शूटिंग भारत में ही की जाती थी, मगर पिछले कुछ समय से अब विदेशों में शूटिंग चल रही है।
पहले फिल्म के लिए ज्यादा बजट नहीं हुआ करता था, मगर अब भोजपुरी फिल्में बहुत से लोग देखना पसंद करते हैं। इसी बीच भोजपुरी गाना ‘माथा फेल हो गईल’ (matha fail ho gail) एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इस गाने के वीडियो को भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा (Monalisa) आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और निरहुआ पर फिल्माया गया है। गाने के वीडियो में आप जैसा कि देख सकते हैं निरहुआ दोनों एक्ट्रेस के बीच फंसे हुए नजर आ रहे हैं। गाने में हो रहा रोमांस आपके रोम रोम को रोमांचित कर देगा।
इसके साथ ही आम्रपाली और मोनालिसा का हॉट अवतार देख आप मदहोश हो उठेंगे। गाने के वीडियो में निरहुआ इधर से उधर भागते हुए नजर आ रहे हैं। तभी, निरहुआ कहते हैं कि उनका माथा फेल हो गया है। यह गाना फिल्म Raja Babu से लिया गया है।
फिल्म में निरहुआ की दो बार शादी करवाई जाती है। कहानी के मुताबिक, निरहुआ की पहली पत्नी आम्रपाली होती हैं और दूसरी पत्नी मोनालिसा। लेकिन, निरहुआ को अपनी पहली पत्नी से प्यार नहीं होता है इसलिए जब निरहुआ मुम्बई जाते हैं, तभी धोखे से मोनालिसा उनसे शादी कर लेती हैं।
मोनालिसा को तो उस वक्त केवल निरहुआ के पैसे से प्यार होता है। बताते चलें कि मोनालिसा, आम्रपाली और निरहुआ के इस गाने को अभी तक 70,413,328 से अधिक बार देखा जा चुका है।
निरहुआ एक कमरे में मोनालिसा तो दूसरे रूम में आम्रपाली को संभालते हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने को कल्पना, आलोक कुमार और खुशबू जैन ने एक साथ मिलकर गाया है।