नई दिल्ली। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ निरहुआ (Nirahua) के गाने ने सोशल मीडिया पर धमाल मचाया हुआ है। निरहुआ इन दिनों लगातार खबरों में बने हुआ हैं। निरहुआ की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोविंग है।
निरहुआ भोजपुरी इंडस्टी की कई अभिनेत्रियों संग काम करते हुए नजर आ गए हैं। मगर, कुछ अभिनेत्रियां ऐसी हैं, जिनके साथ निरहुआ की केमिस्ट्री को बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है। दिनेश लाल यादव के साथ अक्षरा सिंह, संचिता, आम्रपाली, मोनालिसा, काजल राघवानी, रानी चटर्जी की जोड़ी को बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है।
यदि आपको निरहुआ का गाना देखना बहुत ही ज्यादा पसंद आता है, तो आज हम आपके लिए निरहुआ और अक्षरा सिंह का एक बेहद ही मशहूर रोमांटिक सॉन्ग लेकर हाजिर हो गए हैं।
भोजपुरी जगत में अपनी दमदार एक्टिंग और जबरदस्त सिंगिंग से लोगों को अपना बना चुकी अक्षरा सिंह (Akshara Singh Song) की एक झलक पाने के लिए लोग हमेशा ही बेताब रहते हैं।
फिल्म दिलेर (Diler) का एक गाना ‘देह में उठल बा दरदिया’ (Deh Me Uthal Ba) में अक्षरा सिंह और निरहुआ की हॉट और सिजलिंग केमिस्ट्री को बहुत ही ज्यादा पसंद किया जा रहा है।
गाने की शुरुआत बेडरूम का सीन दिखाया गया है। इसके बाद अक्षरा सिंह और निरहुआ गार्डन में जाकर एक दूजे एक साथ ठुमके लगाना स्टार्ट कर देते हैं। दोनों के बीच चल रहा नोक – झोंक दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। निरहुआ एक्ट्रेस अक्षरा सिंह से जरा उदास नजर आ रहे हैं, लेकिन अक्षरा सिंह एक्टर निरहुआ को रिझाने का एक भी मौका छोड़ती हुईं नजर नहीं आ रही हैं।
निरहुआ गाने में अक्षरा सिंह से दूर – दूर भागते हुए नजर आ रहे हैं। गाने को इंदू सोनाली (Indu Sonali) ने गाया है। इस गाने के बोल Pyare Lal Yadav ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत Vijay Laxmi International ने दिया है।
अक्षरा सिंह और निरहुआ पर फिल्माए गए इस गाने को Bhojpuri Hit Songs चैनल पर शेयर किया गया है, जहां आप कभी भी देख सकते हैं। इस फिल्म को Dr. Sunil Kumar ने प्रोड्यूस किया है। गाने को खबर लिखें जाने तक 11,870,375 से अधिक बार देखा जा चुका है।