Nirahua – Anjana Singh Bhojpuri Hot Romance Video: भोजपुरी दर्शकों द्वारा दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और अंजना सिंह (Anjana Singh) की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जाता है। अंजना सिंह इन दिनों लगातार सुर्खियों में छाई हुईं हैं। भोजपुरी दर्शकों द्वारा अंजना सिंह के सॉन्ग को सोशल मीडिया पर खूब सर्च किया जाता है। एक्ट्रेस इंस्टाग्राम पर भी काफी ज्यादा एक्टिव नजर आती हैं। इसी बीच निरहुआ और अंजना सिंह पर फिल्माया गया गाना ‘पिया तुझे मान लिया रे’ (Piya Tujhe Maan Liya Re) एक बार फिर से यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है।
गाने के वीडियो में अंजना सिंह और निरहुआ एक दूजे के साथ रोमांस करते हुए दिख रहे हैं। निरहुआ और अंजना सिंह की केमिस्ट्री ने इंटरनेट पर आग लगा दी है। गाने के वीडियो में अंजना सिंह बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं।
अंजना सिंह अपनी हॉट अदाओं से निरहुआ को मदहोश करती हुईं नजर आ रही हैं। निरहुआ का ये गाना उनकी फिल्म ‘सइयां जी दगाबाज़’ (Saiyaan Ji Dagabaaz) का है। इस फिल्म के सभी गाने एक से बढ़कर एक हैं। गाना ‘पिया तुझे मान लिया रे’ को निरहुआ और अंजना सिंह पर फिल्माया गया है। आपको बता दें कि गाना ‘पिया तुझे मान लिया रे’ को हनी बी ने अपनी आवाज दी है।
जबकि इसके लिरिक्स आज़ाद सिंह ने लिखा है, और म्यूजिक दिया है ओम झा ने। इस गाने में निरहुआ और अंजना सिंह के बीच कुछ बोल्ड सीन भी फिल्माए गए हैं।
फिल्म की कहानी अजीत श्रीवास्तव ने लिखी है।
गाने ने निरहुआ और अंजना सिंह झरने के नीचे नहाते हुए दिख रहे हैं। एक्ट्रेस को भीगे बदन में देख निरहुआ बेकाबू हुए जा रहे हैं। अंजना सिंह अपनी मस्त अदाओं से निरहुआ सहित दर्शकों को मदहोश करती हुईं नजर आ रही हैं। निरहुआ के इस गाने को Zee Music Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है।