Nirahua Viral Honeymoon Video: भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) की पॉपुलर एक्ट्रेस शुभी शर्मा (Shubhi Sharma) को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है। शुभी शर्मा आये दिन किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। भोजपुरी की टॉप ऐक्ट्रेसेस में से एक शुभी शर्मा के सोशल मीडिया पर लाखों फैन्स हैं। एक्ट्रेस के चाहने वाले डांस को देखने के लिए भी फैंस अक्सर एक्साइटेड रहते हैं। इस समय सोशल मीडिया पर दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ और शुभी शर्मा का एक पुराना वीडियो एक बार फिर से धमाल मचा रहा है, इस वीडियो से इंटरनेट पर खलबली मचा दी है।
वीडियो में दोनों की कैमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है। इस हॉट कपल का भोजपुरी गाना (Bhojpuri Gana) इन्टरनेट वर्ल्ड में गर्दा उड़ा रहा है। भोजपुरी फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 3’ का एक भोजपुरी गाना ‘पाला में लगा के कड़ी’ एक बार फिर से यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने के वीडियो में दिनेश लाल यादव के साथ शुभी शर्मा बंद कमरे में रोमांस करती हुईं नजर आ रही हैं। वीडियो ने यूट्यूब का तापमान बढ़ा रखा है। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।
‘निरहुआ हिंदुस्तानी 3’ के इस गाने को एस. आर. के. के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। इस गाने को 8,997,970 से ज्यादा व्यूज मिले हैं, वहीं इस गाने के वीडियो को 31K से ज्यादा लाइक्स भी मिले हैं। इस गाने को आलोक कुमार और प्रियंका सिंह ने एक साथ मिलकर गाया है। जबकि इस गाने के बोल श्याम देहाती ने लिखे हैं, वहीं इसका संगीत रजनीश मिश्रा ने दिया है। इस फिल्म में निरहुआ और शुभी शर्मा के साथ अम्रपाली भी अहम भूमिका निभाती हुईं नजर आई हैं।