नई दिल्ली। भोजपुरी इंडस्टी के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) को जनता का खूब प्यार मिलता है। निरहुआ ने अपनी दमदार एक्टिंग और सुनहरी आवाज से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। निरहुआ को आज के समय में किसी पहचान की जरुरत नहीं है।
निरहुआ ने भोजपुरी इंडस्टी की कई अभिनेत्रियों संग काम किया है। दिनेश लाल यादव ने दर्शकों का बहुत ही ज्यादा मनोरंजन किया है। उनकी सुपरहिट फिल्म फ्रेंचाइजी ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ सुपरहिट साबित हुई थी। फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 2’ में संचिता बनर्जी, निरहुआ और आम्रपाली ने अहम भूमिका निभाई है।
गाना ‘चुम्मा चपकउवा मिली झुलनी हटा के’ हुआ वायरल
फिल्म में संचिता और निरहुआ की जोड़ी को बहुत ही ज्यादा पसंद किया गया था। फिल्म में संचिता को देखते ही निरहुआ को पहली नजर में प्यार हो जाता है और निरहुआ एक्ट्रेस के आगे पीछे घूमना शुरू कर देते हैं। इस फिल्म का भोजपुरी गाना ‘चुम्मा चपकउवा मिली झुलनी हटा के’ (Chumma Chapkauwa Mili Jhulani Hata Ke) एक बार फिर से सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।
7.2 मिलियन से अधिक पंहुचा व्यूज
इस गाने के वीडियो निरहुआ और संचिता सुहागरात मनाते हुए नजर आ रहे हैं। गाने के वीडियो में संचिता एक्टर निरहुआ से अपना पीछा छुड़ाने की कोशिश में जुटी हुई हैं। खबर लिखे जाने तक इसे 7.2 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है।
भोजपुरी गाना ‘चुम्मा चपकउवा मिली झुलनी हटा के’ को संचिता बनर्जी और निरहुआ पर फिल्माया गया है। आपको बता दें कि गाने को दिनेश लाल यादव और खुशबू जैन ने आवाज दी है, जबकि गए के बोल संतोष पुरी ने लिखा है और गाने को म्यूजिक मधुकर आनंद दिया है।
संचिता और निरहुआ का सुहागरात वीडियो वायरल
फिल्म के सीन के मुताबिक, गाने में सुहागरात की सेज सजी हुई देखने को मिल रही है और संचिता दुल्हन जोड़े में बिस्तर पर बैठी हुई नजर आ रही हैं। तभी वहां निरहुआ पहुंचते हैं और अपने अंदाज में उछल-कूद मचाना शुरू कर देते हैं। गाने में निरहुआ एक्ट्रेस संचिता से चुम्मा यानी किस मांगते हैं। संचिता और निरहुआ पर फिल्माया गया गाना काफी ही ज्यादा मजेदार है। गौर करने वाली बात यह है कि यह सारा माजरा बाहर बैठे लोग भी सीसीटीवी कैमरा में देख रहे होते हैं।
फिल्म की कहानी भी बड़ी मजेदार है। इस कहानी में निरहुआ गांव से शहर जाते हैं और वहीं संचिता से उन्हें प्यार हो जाता है। निरहुआ के घर वाले एक अंजान लड़की से उसकी शादी करवाने की फिराक में रहते हैं, लेकिन निरहुआ डरकर गांव छोड़कर शहर चले जाते हैं। निरहुआ को जहां नौकरी मिलती है, वहीं अपने मालिक की बेटी से प्यार भी हो जाता है। यहीं से कहानी में आम्रपाली दुबे की एंट्री होती है।