Nirahua – Sanchita Banerjee Hot Romance Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ निरहुआ (Nirahua) का जादू पूरी भोजपुरी जगत पर छाया हुआ है। निरहुआ ने भोजपुरी जगत को एक अलग ही पहचान बनाई है। निरहुआ एक एक्टर के साथ ही बेहद ही जबरदस्त सिंगर भी हैं। अपने रोमांस के लिए जाने जाने वाले निरहुआ का एक KISS वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वायरल हो रहे वीडियो में एक्ट्रेस संचिता बनर्जी को जबरदस्ती किस करते हुए नजर आ रहे हैं। निरहुआ और संचिता का ये वीडियो भोजपुरी फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 2’ (Nirahua Hindustani 2) का है।
निरहुआ की ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। निरहुआ और संचिता के इस वीडियो को अब तक 2,08,96,617 से अधिक बार देखा जा चुका है। 40 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। निरहुआ के इस वीडियो को देखकर उनके चाहने वाले खूब कमैंट्स कर रहे हैं। इस वीडियो में निरहुआ और संचिता की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है।
वीडियो में ‘निरहुआ ने खेला चुम्मा वाला खेल’. वीडियो में जैसा कि आप देख सकते हैं कि निरहुआ भोजपुरी एक्ट्रेस संचिता को जबरदस्ती 11 बार किस करते हैं। संचिता एक्टर निरहुआ से अपना पीछा छुड़ाने की कोशिश करती हुईं दिख रही हैं। वीडियो में संचिता के दोस्त एक्टर निरहुआ से बचाने की कोशिश करते हैं, लेकिन निरहुआ को हराना इतना आसान नहीं है।
इस फिल्म में निरहुआ और संचिता के साथ ही भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली भी अहम भूमिका निभाती हुईं नजर आई है। इस वीडियो को Wave Music नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। इसी फिल्म से संचिता ने भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा था।