नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) के साथ आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी को दर्शकों द्वारा बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है।
निरहुआ और आम्रपाली जब भी फिल्मी पर्दे पर एक साथ नजर आते हैं तो बवाल मच जाता है। निरहुआ और आम्रपाली ने भोजपुरी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री सुपरहिट मानी जाती है। दोनों ने कई फिल्मों में खुलकर ऑनस्क्रीन रोमांस भी किया है।
आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े-बड़े कलाकारों के साथ काम किया है। भोजपुरी सिनेमा की बड़ी एक्ट्रेस में शुमार है आम्रपाली दुबे। उनकी फिल्मों का फैंस को भी सभी से इंतजार रहता है। आम्रपाली सोशल मीडिया पर भी काफी ही ज्यादा एक्टिव रहती हैं।
एक्ट्रेस अपने फैंस के साथ बने रहने के लिए खुद से जुड़े कुछ ना कुछ शेयर करती ही रहती हैं। इसी बीच निरहुआ और आम्रपाली का एक बेहद ही रोमांटिक गाना ‘ Katore Katore’ जबरदस्त वायरल हो रहा है। इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली बंद कमरे में रोमांस की सभी हदें पार करते हुए दिख रहे हैं।
इस गाने को Khesari Lal Yadav और प्रियंका सिंह ने आवाज दी है। इस गाने में एक्ट्रेस लहंगे उतारकर शॉर्ट ड्रेस में पहनकर खूब नखरे दिखाती हुईं नजर आ रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि आम्रपाली के आगे पीछे निरहुआ डोलते हुए दिख रहे हैं।
फिल्म ‘सिपाही’ के इस गाने को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। इस गाने के बोल प्रमोद शाकुंतलम ने लिखे हैं और म्यूजिक दिया है ओम झा ने। इस गाने के वीडियो को Wave Music Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर उपलोड किया गया है।
इस गाने को खबर लिखें जाने तक 41,849,581 से अधिक बार देखा जा चुका है और ये आकड़ा बढ़ता हुआ ही चला जा रहा है। आम्रपाली ने अपनी हॉटनेस से इंटरनेट पर भूचाल ला दिया है।
निरहुआ और आम्रपाली के बीच कई बोल्ड सीन भी देखने को मिल रहे हैं, जिसे देख आप शर्म से पानी – पानी हो जायेंगे। भोजपुरी गाना ”खालअ खालअ हे सुगना कटोरे कटोरे’ ने सर्दियों के दिनों में गर्मी का एहसास दिला दिया है। निरहुआ की ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी।