नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) ने इस समय सोशल मीडिया पर सनसनी मचाई हुई है। दोनों की जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है।
निरहुआ और आम्रपाली जब भी एक दूजे के साथ नजर आते हैं, तो बवाल मच जाता है। इस जोड़ी को एक साथ देखने के लिए इनके चाहने वाले हमेशा ही बेताब रहते हैं। निरहुआ और आम्रपाली को आज के समय में किसी पहचान की जरुरत नहीं है।
ये दोनों भोजपुरी सिनेमा के ऐसे चहेते कलाकार है, जिनकी फिल्में रिलीज के साथ सुपरहिट साबित हो जाती है। निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे ने सबसे अधिक फिल्मों में काम किया है। आम्रपाली ने भोजपुरी इंडस्ट्री में दिनेश लाला यादव की फिल्म से ही डेब्यू किया था।
इसी कड़ी में दिनेश लाल निरहुआ और आम्रपाली दुबे का एक भोजपुरी गाना ईजहार धीरे-धीरे (Izhar Dhire Dhire) एक बार फिर से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
इस गाने को अभी तक 784,509 से अधिक बार देखा जा चुका है और हर मिनट ये आकड़ा बढ़ता हुआ ही चला जा रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि निरहुआ एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे के साथ खूब जमकर रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
निरहुआ एक्ट्रेस आम्रपाली को अपनी बाहों में भरकर ऐसे लिपटे है जैसे की ये दोनों एक दूजे के लिए ही बने हुए हैं। ‘ भोजपुरी गाना ईजहार धीरे-धीरे’ ने एक बार फिर से सोशल मीडिया का तापमान बढ़ा दिया है।
फैंस बार-बार इस वीडियो को देख रहे हैं। गाने में दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही हैं। दोनों एक दूजे के साथ खूब जमकर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
निरहुआ और आम्रपाली दुबे का यह गाना उनकी फिल्म ‘निरहुआ सटल रहे’ (Nirhaua Satal Rahe) का है, जिसमें दोनों सितारे अहम भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं। निरहुआ की ये फिल्म रोमांटिक-ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन मोहसिन खान ने किया था।
इस फिल्म के सभी गाने सुपरहिट साबित हुए थे। निरहुआ और आम्रपाली पर फिल्माए गए इस गाने को Alok Kumar और Khushboo Jain ने एक साथ मिलकर आवाज दी है, जबकि गाने के बोल Pyare Lal Yadav ने लिखें हैं और गाने को संगीत दिया है Dhananjay Mishra ने। वीडियो को Wave Music नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।