नई दिल्ली। भोजपुरी इंडस्टी की सेंसेशन जोड़ी दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal yadav) उर्फ निरहुआ (Nirahua) और मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) ने सोशल मीडिया पर इस समय कब्जा किया हुआ है।
जहां देखों इनके ही गाने वायरल होते हुए नजर आते हैं। निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को दर्शकों द्वारा बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है। इनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री आग लगा देती है। दोनों अपने रोमांस से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं।
जब से आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी इंडस्टी में कदम रखा है, तब से अभी तक एक्ट्रेस छाई हुई हैं। आम्रपाली दुबे हर एक किरदार में फिट हो जाती हैं। इन दोनों ही स्टार्स को आज के समय में पहचान की जरुरत नहीं है। इनके गाने को भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी ही ज्यादा पसंद किया जाता है।
इसी बीच निरहुआ और आम्रपाली की फिल्म ‘आई मिलन की रात’ (Aai Milan Ki Raat) का एक गाना रोमांटिक सॉन्ग ‘गिरादअ परदा’ (Girada Parda) एक बार फिर से दर्शकों द्वारा सर्च किया जा रहा है।
इस गाने के वीडियो में दोनों आधी रात में जमकर एक दूजे को प्यार करते हुए दिख रहे हैं। फैंस के लिए इनसे नजरे हटाना भी मुश्किल हो गया है। दोनों ने अपने रोमांटिक सॉन्ग से इंटरनेट पर तहलका मचाया हुआ है। इस गाने में दोनों की केमेस्ट्री तो देखते ही बन रही है।
दोनों की जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब प्यार मिल रहा है। आम्रपाली दुबे और निरहुआ को एक साथ देखने के लिए फैंस हमेशा ही बेकरार रहते हैं। यही वजह है कि उनकी हर फिल्म और गाने रिलीज होने के साथ ही धमाल मचाना शुरू कर देते हैं।
भोजपुरी सॉन्ग ‘गिरादअ परदा’ में आम्रपाली दुबे और निरहुआ पर फिल्माया गया है। ब्लू लहंगे में एक्ट्रेस आम्रपाली बेहद ही ज्यादा खूसबूरत नजर आ रही हैं। दोनों ही स्टार्स देसी लुक में नजर आ रहे हैं। भोजपुरी सॉन्ग ‘गिरादअ परदा’ को निरहुआ और इंदु सोनाली ने मिलकर गाया है।
वहीं गाने के लिरिक्स यादव राज ने लिखे हैं, और म्यूजिक दिया है ओम झा ने। गाने के वीडियो को Enterr10 Rangeela पर शेयर किया गया है। फिल्म में दिनेश लाल यादव निरहुआ, आम्रपाली दुबे, शाहबाज खान, अयाज खान, प्रीति मौर्य, संतोष पहलवान अहम भूमिका निभाते हुए नजर आये हैं।