नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri cinema) की हिट जोड़ी दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav nirahua) और मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) के गाने ने इस समय सोशल मीडिया पर धमाल मचाया हुआ है।
निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। इस जोड़ी ने भोजपुरी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। इस जोड़ी ने भोजपुरी जगत को एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है।
निरहुआ और आम्रपाली दुबे जब भी एक साथ पर्दे पर नजर आते हैं, तो बवाल मच जाता है। इसी बीच निरहुआ और आम्रपाली दुबे का एक पुराना और रोमांटिक गाना वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों स्टार्स खुली वादियों में रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
फिल्म निरहुआ चलल लंदन (Nirahua Chalal London) का गाना ‘चेहरा तोहार’ (Chehra Tohar) एक बार फिर से दर्शकों द्वारा सर्च किया जा रहा है। इस गाने के वीडियो में निरहुआ और आम्रपाली का अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है।
इस गाने का लोकेशन बेहद ही ज्यादा खूबसूरत है। सॉन्ग में आम्रपाली और निरहुआ दोनों बेहद ही स्टाइलिश अंदाज में नजर आ रहे है। इस गाने के वीडियो में एक्ट्रेस आम्रपाली किसी बॉलीवुड अभिनेत्री से कम नहीं नजर आ रही हैं।
अगर लुक्स की बात करें तो आम्रपाली दुबे ने रेड कलर का गाउन पहना हुआ है और पहाड़ों में अपने ऑनस्क्रीन पति निरहुआ के साथ रोमांटिक होती नजर आ रही हैं। निरहुआ भी सूट बूट पहनकर आम्रपाली संग खूब जमकर ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
यदि आप निरहुआ के चाहने वाले हैं, तो आप इस वीडियो को Worldwide Record Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। इस गाने को 3.7 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।
कई लाखों लाइक्स और हजारों कॉमेंट्स भी किए गए है। लोगों को निरहुआ का यह गाना इतना ज्यादा पसंद आ रहा है कि बार – बार देखने को मज़बूर हो रहे हैं। आपको बता दें कि इस गाने को आलोक कुमार, हन्नी बी ने एक साथ मिलकर आवाज दी है, जबकि गाने के बोल राकेश निरला ने लिखा है और गाने को म्यूजिक दिया है मधुकर आनंद ने।