नई दिल्ली। भोजपुरी इंडस्टी के दो बड़े स्टार्स दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) और मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की जोड़ी को दर्शकों द्वारा बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है। अक्षरा सिंह और निरहुआ जब भी एक साथ पर्दे पर नजर आते हैं, तो बवाल मच जाता है।
दोनों की स्टार्स को आज के समय में किसी पहचान की जरुरत नहीं है। अक्षरा सिंह की बात करें तो एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी ही ज्यादा एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्षरा सिंह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिये फैंस के लुए आये दिन फोटोज और वीडियो शेयर करती ही रहती हैं।
एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की सोशल मीडिया पर काफी ही तगड़ी फैन फॉलोविंग है। इसी बीच अक्षरा और निरहुआ पर फिल्माया गया गाना
‘लाल रंग साड़िया में’ ( Lal Rang Sariya) एक बार फिर से यूट्यूब पर ट्रेंड करता हुआ नजर आ रहा है।
इस गाने को फिल्म ‘दिलेर’ से लिया गया है। इस फिल्म को साल 2013 में रिलीज किया गया था। इस भोजपुरी रोमांटिक गाने में निरहुआ और अक्षरा सिंह अपनी केमिस्ट्री से तबाही मचाते हुए नजर आ रहे हैं।
सुब्बाराव गोस्वामी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘दिलेर’ का गाना ‘लाल रंग साड़िया में’ काफी ही ज्यादा रोमांटिक है। गाने में अक्षरा सिंह को लाल रंग की साड़ी में देखकर दिनेश लाल यादव उन्हें ‘लालपरी’ कहते हैं, जो इस गाने को और भी रोमांटिक बनाता है।
इस गाने में निरहुआ शेरवानी में काफी ही ज्यादा हैंडसम नजर आ रहे हैं। इस गाने की धुन बहुत ही खूबसूरत है आलोक कुमार और पामेला जैन द्वारा गाया गया यह गाना आपको एक बार में ही अपनी तरफ खींच लेगा।
‘वेब म्यूजिक’ चैनल पर इस गाने को साल 2015 में शेयर किया गया था। इस गाने को खबर लिखें जाने तक अभी तक 12 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। यह गाना ऐसा है जिसे सुनकर आपको रोमांटिक अनुभव होगा, और यह दिल को छू जाएगा।
गाने में निरहुआ एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को खूब प्यार करते हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर खुलेआम एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को किस करते हुए दिख रहे हैं। अक्षरा सिंह गाने के वीडियो में बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं।