नई दिल्ली। भोजपुरी इंडस्टी की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और भोजपुरी जगत के मशहूर एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) की जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है।
दोनों ने सोशल मीडिया पर धमाल मचाया हुआ है। इस जोड़ी के गाने आये दिन इंटरनेट पर वायरल होते हुए देखने को मिल जाते हैं। आम्रपाली दुबे (Aamrpali Dubey) ने निरहुआ (Nirahua) के साथ लगभग 35 फिल्मों से ज्यादा में काम किया है।
रोजाना निरहुआ और आम्रपाली दुबे का कोई ना कोई गाना यूट्यूब पर ट्रेंड करता ही रहता है। निरहुआ और आम्रपाली की सोशल मीडिया पर काफी तगड़ी फैन फॉलोविंग है। ऐसे में आज हम आपके लिए निरहुआ और आम्रपाली दुबे का एक ऐसा ही सुपरहिट गाना लेकर आये हैं, जिसे देख रोमांटिक हो उठेंगे।
भोजपुरी गाना ‘भीतर के तीतर’ (Bhitar Ke Titar) एक बार फिर से निरहुआ के फैंस द्वारा सर्च किया जा रहा है। इस गाने के वीडियो में दोनों स्टार्स रोमांस की सभी हदें पार करते हुए दिख रहे हैं। इस गाने को दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे पर फिल्माया गया है।
गाने में दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। इस वीडियो में आम्रपाली दुबे हरी साड़ी में बेहद ही ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं। एक्ट्रेस का घर बेहद ही ज्यादा आलीशान नजर आ रहा है। निरहुआ और आम्रपाली दुबे एक दूजे के साथ खूब ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं।
आपको बता दें कि दिनेश लाल यादव ने इस गाने को आवाज भी दी है। वहीं, उनका साथ प्रियंका सिंह अंतरा ने दिया है। जबकि, गाने को म्यूजिक शंशाक सिंह ने दिया है और गाने के बोल सोनू सुधाकर ने लिखे हैं।
हरी साड़ी में आम्रपाली का कातिलाना अंदाज देखते ही बन रहा है। यूं तो आपने निरहुआ और आम्रपाली दुबे को बड़े पर्दे पर कई बार रोमांस करते हुए देखा जा चुका है, लेकिन इस गाने की बात की अलग है।
आम्रपाली दुबे इस गाने में खूबसूरती की सारी सीमाएं तोड़ती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की सादगी भरे अंदाज को लोगों को खूब पसंद किया जा रहा है। दोनों गाने में जमकर ग्लैमर का तड़का लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने से फैंस के लिए नजरे हटाना भी बेहद ही ज्यादा मुश्किल हो गया है।