Nirahua Romance Video : भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) के चाहे पुराने गाने हो या फिर नए गाने दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। खासकर निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। फैंस इन्हें रील लाइफ के साथ रियल लाइफ में भी एक साथ देखना खूब पसंद करते हैं।
निरहुआ और आम्रपाली जब भी पर्दे पर साथ नजर आते हैं, तो धमाल मचा देते हैं। इस बीच दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे (Aamprali Dubey ) का गाना ‘बतावा गोरी कबले रजाई में से ताकी’ (Batawa Gori Kabale Rajai Se Taki) गाना एक बार फिर से यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है।
इस गाने में दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक है। इस गाने को निरहुआ और आम्रपाली दुबे पर फिल्माया गया है। इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली दुबे देर रात खूब रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे निरहुआ आम्रपाली दुबे को रोमांस करने के लिए मना रहे हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि निरहुआ और आम्रपाली कभी बंद कमरे में, तो कभी घर के आंगन में रोमांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में आम्रपाली को गुलाबी साड़ी पहने हुए देखा जा सकता है, जिसमें वो बड़ी खूबसूरत दिख रही हैं। आपको बता दें कि इस गाने को कल्पना और निरहुआ ने एक साथ मिलकर गाया है।
जबकि गाने के बोल आजाद सिंह ने लिखे हैं। वहीं, गाने का म्यूजिक छोटे बाबा ने दिया है। ये गाना फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। इस गाने को Wave Music नाम के चैनल ने यूट्यूब पर अपलोड किया गया है। इस गाने को अब तक 1 करोड़ से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। गाने में अब तक 3000 से ज्यादा लाइक आ चुकी है। गाने को लोगों ने जमकर शेयर किया है।
यहां देखें पूरा वीडियो….