Nirahua Romance Video : भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी और सुपरहिट जोड़ी निरहुआ (Nirahua ) और आम्रपाली दुबे ( Aamprali Dubey ) हमेशा खबरों में बने रहते हैं। लेकिन निरहुआ इस समय फिल्मी पर्दो के साथ ही राजनीति की दुनिया में अपनी बुलंद आवाज का डंका बजाते नजर आ रहे हैं। निरहुआ की दमदार फैन फॉलोइंग ने उन्हें राजनीति की दुनिया में भी सफलता दिलवाई है। इंटरनेट पर निरहुआ और आम्रपाली दुबे के हजारों गाने वायरल होते नजर आते हैं।
इन दिनों निरहुआ और आम्रपाली दुबे का एक पुराना गाना यूट्यूब पर एक बार फिर से ट्रेंड कर रहा है। इस गाने का नाम है ‘राजा जान मारे’ (Raja Jaan Mare) है। इस गाने को कल्पना और केवल प्रजापति ने अपनी सुरीली आवाज दी है, जबकि गाने के लिरिक्स प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं। इस गाने को म्यूजिक राजेश रजनीश ने दिया है। सुजीत तिवारी ने इस वीडियो को प्रोड्यूस किया है।
निरहुआ और आम्रपाली दुबे का यह गाना फिल्म मोकामा केएम का है। इस गाने में दोनों एक दूसरे के डांस और रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में ढेर सारे बलूंस नजर आ रहे हैं। वहीं दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री खूब पंसद की जा रही है। वीडियो मे आप देख सकते है दोनों एक-दूसरे की आंखों में डूबे नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो को वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड भोजपुरी (worldwide Record Bhojpuri ) पर अपलोड किया गया है। इस वीडियो मे अब तक 26,905,757 व्यूज आ चुके है। वहीं 53000 हजार लाइक आ गई है।
यहां देखें पूरा वीडियो….