Nirahua – Amrapali Hot Romance Video: दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भोजपुरी सिनेमा के नामी एक्टर और सिंगर हैं। निरहुआ भारतीय जनता पार्टी के सांसद हैं, लेकिन दिनेश लाल राजनीती से ज्यादा अपने रोमांटिक सॉन्ग की वजह से अक्सर खबरों में बने रहते हैं। खासकर निरहुआ भोजपुरी एक्ट्रेस और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे के साथ ज्यादा ही सुर्खियों में छाए रहते हैं। इनकी जोड़ी को फैंस का खूब प्यार मिलता है। इस जोड़ी को एक साथ देखने के लिए लोगों को बेसर्बी से इंतजार रहता है। निरहुआ और आम्रपाली ने भोजपुरी इंडस्टी को अभी तक कई सुपरहिट फिल्में भी दी हैं।
आम्रपाली दुबे एक्टर निरहुआ की पर्मानेंट हीरोइन हैं. दोनों हमेशा ही एक- दूसरे के साथ देखे जाते हैं। दोनों एक बार फिर से बहुत जल्द फिल्म मंडप में धमाल मचाने वाले हैं। हाल ही में इनकी फिल्म मंडप का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जो दहेज प्रथा पर आधारित है। फिल्म के ट्रेलर को लोगों द्वारा काफी ज्यादा पसंद भी किया गया है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
आम्रपाली और निरहुआ की मंडप फिल्म के निर्माता रौशन सिंह हैं। फिल्म में एक बार फिर से निरहुआ संग आम्रपाली दुबे रोमांस करते हुए नजर आएंगे। खैर, इस समय निरहुआ और आम्रपाली का एक पुराना गाना ‘खोल दे किवड़िया भईल भोर’ (Khole Di Kevadiya Bhail Bhor) एक बार फिर से वायरल हो रहा है।
भले ही ये गाना पुराना हो गया हो, लेकिन आज भी लोगों के बीच इस गाने का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। गाने के वीडियो में दोनों ने बंद कमरे में जमकर रोमांस करते हुए दिख रहे हैं। निरहुआ कमरे का दरवाजा खोलने से मना करते हैं, इसके बाद आम्रपाली की साड़ी खोलना शुरू कर देते हैं। उसके बाद आगे क्या कुछ होता है, इसके लिए आपको पूरा गाना देखना पड़ेगा…
इस गाने को Kalpana और Rajnish ने एक साथ मिलकर आवाज दी है, जबकि गाने के बोल Shyam Dehati ने लिखें हैं और संगीत से सजाया है Rajesh Rajnish ने। आपको बता दें कि दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने-माने सितारे हैं। दोनों जब भी स्टेज पर आते हैं तो बवाल मचाना तो तय है।