Nirahua – Amrapali Dubey Romance Video: निरहुआ के नाम से मशहूर भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी को भोजपुरी दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। दोनों के रोमांस वीडियो आये दिन सोशल मीडिया पर तबाही मचाते रहते हैं। निरहुआ और आम्रपाली दुबे को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है। दोनों स्टार्स ने लोगों के दिलों में अपनी एक अलग ही पहचान बना ली है। इसी बीच निरहुआ और आम्रपाली दुबे का एक और रोमांटिक गाना इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।
निरहुआ का भोजपुरी गाना ‘बेतौवा तोहार गोर होई हो’ (Betauwa Tohar Gor Hoyee Ho’) एक बार फिर से यूट्यूब पर ट्रेंड करने लगा है। फैंस निरहुआ के गाने को इतना ज्यादा सर्च करते हैं जिसकी वजह से सॉन्ग ट्रेंड करने लग जाते हैं।
इस गाने के वीडियो में निरहुआ और आम्रपाली बेडरूम में जबरदस्त रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। गाने में इनकी रोमांटिक केमिस्ट्री को खूब पसंद भी किया जा रहा है। इनकी बोल्ड केमिस्ट्री ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। गाने की शुरुआत में आम्रपाली एक्टर निरहुआ को रिझाती हुईं नजर आ रही हैं फिर वह गाने की धुन पर डांस करने लगती हैं। आम्रपाली के डांस मूव्स देखने लायक हैं।
वीडियो में एक्ट्रेस बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं। कपल के बीच की केमिस्ट्री भी कुछ ऐसी है, जिसने इंटरनेट पर तापमान बढ़ा दिया है। वीडियो को YouTube पर 22,467,053 बार देखा गया है और इसे हजारों लाइक और कमेंट मिले हैं। गाने को खुद निरहुआ ने कल्पना सिंह के साथ मिलकर गाया है, जबकि इसके बोल Aazad Singh ने लिखें हैं और म्यूजिक Rajnish Mishra ने दिया है।
https://www.youtube.com/watch?v=tdKk14GR-tA
निरहुआ का ये गाना उनकी फिल्म BORDER का है। फिल्म में दिनेश लाल यादव “निरहुआ”, आम्रपाली दुबे, प्रवेश लाल यादव, शुभी शर्मा, विक्रांत सिंह, सुशील सिंह, अवधेश मिश्रा, संजय पांडे, आदित्य ओझा, गौरव झा, विजय लाल यादव, विशाल सिंह, अविनाश द्विवेदी, अंशुमन राजपूत, मनोज टाइगर, काजल यादव, अनन्या मिश्रा, ऋचा दीक्षित, किरण यादव अहम भूमिका में नजर आये हैं।