नई दिल्ली। भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal yadav Nirahua) की फिल्म ‘डबल ट्रबल’ ने रिलीज होने के साथ ही धमाल मचा दिया था। निरहुआ की ये फिल्म दर्शकों को बहुत ही ज्यादा पसंद आई थी।
फिल्म में निरहुआ डबल रोल में नजर आये हैं। फिल्म में निरहुआ, आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) अहम भूमिका में नजर आये हैं। फिल्म में निरहुआ की दो बार शादी होती है। फैन्स को ये तिगड़ी काफी पसंद आ रही है।
आम्रपाली और काजल के बीच फंसे निरहुआ
फिल्म का एक गाना ‘झुमका झुलनिया दिहा’ (Jhumka Jhulaniya Diha) दर्शकों को बहुत ही ज्यादा पसंद आ रहा है। गाने में दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ एक साथ दो-दो सुहागरात मनाते दिखाई दे रहे हैं।
जमकर किया लिपलॉक
गाने में जैसा कि आप देख सकते हैं निरहुआ कभी आम्रपाली के साथ बिस्तरतोड़ रोमांस कर रहे हैं तो कभी दूसरे कमरे में जाकर काजल राघवानी संग लिपलॉक करते हुए नजर आ रहे हैं। गाने में दोनों की एक्ट्रेस संग निरहुआ की हॉट और सिजलिंग केमिस्ट्री को दर्शकों द्वारा काफी ही ज्यादा पसंद किया जा रहा है।
गाने में निरहुआ एक्ट्रेस आम्रपाली संग सुहागरात मनाते हुए नजर आ रहे हैं। निरहुआ ब्लू कुर्ते में काफी ही हैंडसम नजर आ रहे हैं। निरहुआ को रिझाने के लिए आम्रपाली और काजल राघवानी रोमांस की सभी हदें पार करती हुई दिख रही है।
जहां एक तरफ आम्रपाली एक्टर को अपनी गोद में सुलाती नजर आ रही हैं, वहीं काजल राघवानी साड़ी का पल्लू गिराकर एक्टर को मदहोश करती हुईं नजर आ रही हैं।
इस गाने को कल्पना ने गाया है। जबकि लिरिक्स प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं और म्यूजिक राजेश और रजनीश ने दिया है। निरहुआ के इस गाने को Worldwide Records Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर उपलोड किया गया है। खबर लिखें जाने तक इस गाने को 35,472,483 से अधिक बार देखा जा चुका है।