Neelkamal Singh और Neelam Giri पर होली का चढ़ा खुमार, होली से पहले अपने रोमांस वीडियो से मचाया बवाल

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। होली का त्यौहार जल्द ही आने वाला है, ऐसे में होली के गाने अभी से ही धूम मचाना शुरू कर दिया है। होली के फेस्टिवल को बड़े ही धूम – धाम के साथ मनाया जाता है। भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री पर फगुआ का खुमार अभी से ही चढ़ता हुआ दिख रहा है।

होली का एक नया गाना (Dewara Holi Mai Male Sabun) इस समय सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। कहते हैं कि होली का मजा भोजपुरी गानों के बिना अधूरा है। भोजपुरी सिंगर नीलकमल सिंह (Neelkamal Singh) ने Dewara Holi Mai Male Sabun गाना रिलीज कर दिया है।

नीलकमल सिंह का नया गाना मचा रहा धमाल 

इस गाने के वीडियो को देखने के बाद भोजपुरी दर्शक मंत्रमुग्ध हो जा रहे हैं। नीलकमल सिंह (Neelkamal Singh) एक स्टार सिंगर हैं, जिन्होंने भोजपुरी इंडस्टी को एक से बढ़कर एक सुपरहिट गाने देते हैं। इस गाने को 23 फरवरी, 2024 शुक्रवार को सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर उपलोड किया गया है।

भोजपुरी गाना ‘देवरा होली में मले साबुन’ (Dewara Holi Mai Male Sabun) को नीलकमल सिंह ने आवाज दी है। जबकि, लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं. जबकि म्‍यूजिक शुभम राज ने दिया है। इस म्यूजिक वीडियो में म्यूजिक वीडियो में नीलकमल सिंह के साथ एक्ट्रेस नीलम गिरी ने तहलका मचाती हुईं नजर आ रही हैं।

नीलकमल सिंह और नीलम गिरी की केमिस्ट्री ने लगाई आग 

वीडियो के डायरेक्‍ट और कोरियोग्राफ लक्‍की विश्‍वकर्मा ने किया है। इस गाने के वीडियो में एक्ट्रेस बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं। सफेद लहंगे में एक्ट्रेस बेहद ही खूबसूरत दिख रही हैं।

गाने के वीडियो में नीलकमल सिंह और नीलम गिरी की हॉट केमिस्ट्री को बेहद ही ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इस गाने ने रिलीज के साथ ही धमाल मचाना शुरू कर दिया है। दोनों अपने रोमांस और ठुमकों से इंटरनेट का तापमान बढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं। गाने को खबर लिखें जाने तक 2,330,734 से अधिक बार देखा जा चुका है और हर मिनट ये आकड़ा बढ़ता हुआ ही नजर आ रहा है।

इस गाने के वीडियो को Neelkamal Singh और Neelam Giri पर फिल्माया गया है। इस गाने के लिरिक्स कुछ इस प्रकार से हैं, इहे लेता होलिया के माजा हो, तू त घरे आइल ना राजा हो फिंचता साड़ी,भइल खेलाड़ी,बनल चाहता पाहुन पाहुन जहिया से चढ़ल बाटे फागुन, देवरे देहि प मले साबुन.. लाले लाले करे कालाजामुन,देवरे देहि प मले साबुन..

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - [email protected]
Share.
Install App