Nirahua Romance Video: भोजपुरी जगत में आम्रपाली दुबे और निरहुआ की दमदार केमिस्ट्री का जलवा सालों से देखने को मिलता आया है। इनकी जोड़ी को लोग काफी पसंद भी करते है। भोजपुरी जगत (Bhojpuri Cinema) में निरहुआ (दिनेश लाल यादव) मेगास्टार बनकर इस इंडस्ट्री पर सालों से राज कर रहे हैं। यहां तक निरहुआ ने राजनीति की दुनिया में भी अपना डंका बजाते हुए नजर आ रहे हैं। तो वहीं भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे(Amarpali Dubey) भी कम मशहूर नहीं है। आम्रपाली का नाम एक हाईएस्ट पैड एक्ट्रेस की लिस्ट में आता है। इन दोनों की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग है।
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर इन दिनों इस जोड़ी का पुराना गाना काफी धमाल मचाया हुआ है। इस गाने का नाम ‘नई झुलनी के छैया’ (Nayi Jhulni Ke Chhaiya) है, जो 70 मिलीयन व्यूज पार कर गया है। दर्शकों ने इस गाने को खूब पसंद किया है। इस गाने में आम्रपाली दुबे की सादगी फैंस के दिलों की धड़कनों पर राज कर रही है। एक्ट्रेस की पतली कमर पर लाखों नौजवान अपना दिल हारते हुए नजर आते हैं।
हालांकि इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री काफी छाई हुई है। गाने में निरहुआ और आम्रपाली दुबे बारिश में एक साथ भीगे भीगे नजर आ रहे हैं, जो बेहद ही रोमांटिक लग रहा है। इस रोमांटिक जोड़ी को देख लोग खूब लुत्फ उठा रहे है। ये वीडियो 2019 में आया था, जो काफी वायरल भी हुआ था। लोगों ने इस वीडियो को काफी प्यार दिया था और आज भी इस गाने पर लोग थिरकने को मजबूर हो जाते है।
आपको बता दें कि यह पहली दफा नहीं हुआ जो आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी ने इतनी आग लगाई हो इससे पहले भी इन दोनों के कई गाने वायरल हो चुके है। जिसका आंकड़ा 100 मिलियन तक पार भी हुआ है। इस गाने को BIPL नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।