नई दिल्ली : इन दिनों टीवी पर कई कॉमेडी शोज आते है। लेकिन इन सब के बीच ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ एक ऐसा शो है जो कई सालों से दर्शकों के बीच मशहूर बना हुआ है। लोगों के दिलों में इस सीरियल की एक अलग ही पहचान हैं। इस शो को पूरा परिवार एक साथ बैठकर देखता है। इस शो में बबीता जी का किरदार बड़ा ही मशहूर है। इस किरदार को एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता द्वारा निभाया जा रहा हैं। एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता की बात करें तो वो अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्ख़ियों में बनी रहती है। अब हाल ही में उनका एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा हैं।
View this post on Instagram
अब हालिया सामने आए वीडियो में मुनमुन दत्ता नशे में धुत सड़कों पर लड़खड़ाती हुई नजर आ रही हैं। बबीता जी को हाल ही में देर रात पार्टी के बाद स्पॉट किया गया था। इस दौरान एक्ट्रेस की टेढ़ी-मेढ़ी चाल देखकर लोग काफी हैरान रह गए थे। अब इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं। मुनमुन दत्ता का जो वीडियो सामने आया है उसमे वह ब्लू कलर की लॉन्ग वन पीस ड्रेस पहनी हुई हैं। उनके इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी राय रख रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ज्यादा पी ली है बबीता जी ने।’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘नशा हो गया है उसे ज्यादा।’
एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता के वर्क फ्रंट के बारे में बात करें तो मुनमुन करीब 14 साल से ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बबिता अय्यर का किरदार अच्छे से निभा रही हैं। कुछ समय पहले ही खबर आई थी कि वह इस शो को छोड़ रही है। मगर ऐसा कुछ भी नहीं हैं। मुनमुन ‘हम सब बाराती’ और ‘CID’ जैसे शोज में भी नज़र आ चुकी हैं। वह फिल्मों में भी नज़र आ चुकी हैं।
View this post on Instagram