Monalisa-Pawan Singh Romantic Video: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) को आज के समय में बच्चा – बच्चा जानता है। इस समय हर तरफ पवन सिंह का हर तरफ डंका बजता नजर आ रहा है। पवन सिंह के गाने आये दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। पवन सिंह ने लगभग सभी एक्ट्रेस के साथ काम किया है।
वहीं, दूसरी तरफ भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपने करियर की शुरुआत भोजपुरी सिनेमा से की थी। मोनालिसा ने भोजपुरी जगत को एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। मोनालिसा का नाम भोजपुरी सिनेमा की हाईएस्ट पैड लिस्ट में शुमार ही। भोजपुरी सिनेमा के दर्शक आज भी मोनालिसा को काफी मिस करते हैं, यहीं वजह है कि मोनालिसा के सॉन्ग को यूट्यूब पर पर काफी सर्च भी किया जाता है।
इसी बीच मोनालिसा और पवन सिंह का एक बेहद ही रोमांटिक गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने में पवन सिंह और मोनालिसा रोमांस की सभी हदें पार करते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म ‘सैंया जी दिलवा मांगे ला’ (SAIYAN JI DILWA MANGELEIN) का गाना ‘मुआइ दिहाला राजाजी (MUAAI DIHALA RAJAJI) को दर्शकों द्वारा एक बार फिर से खूब पसंद किया जा रहा है।
इस गाने की शुरुआत में पवन सिंह और मोनालिसा ब्लैंकेट के अंदर रोमांस कर रहे होते हैं। मोनालिसा रेड कलर की साड़ी में बेहद ही खूबसूरत और हॉट नजर आ रही हैं। मोनालिसा की बोल्ड अदाओं को देखने के बाद पवन सिंह बेकाबू हुए जा रहे हैं। इस गाने के बोल विनय बिहारी ने लिखा है,जबकि म्यूजिक से सजाया है राजेश गुप्ता ने। गाने को T-Series Hamaar Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है।
इस फिल्म में पवन सिंह, मोनालिसा, आनंद मोहन पांडे, सीमा सिंह अहम भूमिका में नजर आये हैं। इस गाने को KALPANA ने गाया है। गाने को खबर लिखें जाने तक 48,567,435 से अधिक बार देखा जा चुका है।