Monalisa-Pawan Singh Romantic Video Song: छोटे पर्दे पर इन दिनों मोनालिसा (Monalisa) का डंका बजता हुआ नजर आता रहता है। मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री को छोड़ कई हिंदी सीरियल्स में काम कर रही हैं। लेकिन आज भी इनके चाहने वाले भोजपुरी दर्शक मोनालिसा को काफी मिस करते है। मोनालिसा का नाम भोजपुरी सिनेमा की हाईएस्ट पैड एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल है। वह जिस भी फिल्म में नजर आती थी वह हिट हो जाती थी।
इस बीच उनका एक पुराना गाना सोशल मीडिया के गलियारों में काफी वायरल हो रहा है। मोनालिसा का चार्म है ही कुछ ऐसा जो एक उन्हें देखें वो देखता ही रह जाएं। दरअसल, मोनालिसा का यह सॉन्ग पावरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) के साथ है, जिसमें ये दोनो स्टार्स बेअंत रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। जिसे देख इनके फैंस टकटकी लगा इस गाने को खूब प्ले कर देख रहे हैं।
इस वीडियो में पवन सिंह और मोनालिसा की केमिस्ट्री देखने लायक है, इनकी जोड़ी को देख इनके फैंस बार -बार इस सॉन्ग को सुन रहे हैं। जिसका नाम ‘ मुआई दिहाला राजाजी’ है, इसमें दोनों एक बंद कमरे में जबरदस्त रोमांस कर रहे है जिससे इंटरनेट का तापमान हाई हो रहा है। वीडियो में मोनालिसा एक दुल्हन की तरह सजी हुई है और लाल कलर की साड़ी पहनी हुई है। जिसे देख पवन सिंह उनको रजाई में छुपा रोमांस करते है। फिर रजाई हटा दोनों एक दूसरे से खूब प्यार करते दिख रहे हैं। जिसे देख हर कोई रोमांटिक हो उठेगा।
मोनालिसा का यह गाना T series Hamaar Bhojpuri यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। इस गाने को अब तक 50 मिलियन बार देखा जा चुका है। वहीं इस वीडियो कई लाखों लाइक और कमेंट देखने को मिल रहे हैं। कई दर्शक तो इनकी रोमांटिक केमिस्ट्री देखकर पानी पानी हुए जा रहे हैं। और इस गाने की खूब तारीफ कर रहे हैं। हालांकि यह इनका पहला गाना नहीं है ऐसे कई गाने है जिसमें इन दोनों का तगड़ा रोमांस दिख रहा है। और लोग ऐसी वीडियो को शेयर कर खूब कमेंट कर करते हैं। इन दोनों ही दिग्गज स्टार की काफी बड़ी फैन फॉलोइंग हैं।