Top Electric Bikes: भारत इलेक्ट्रिक टू व्हीलर का सबसे बड़ा मार्केट बनने जा रहा है। यहां आपको कई नए इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक के विकल्प मिल जाएंगे। हालांकि आज भी उतनी ज्यादा इलेक्ट्रिक बाईक्स सड़कों पर देखने को नहीं मिलती है।
कई बड़ी कंपनियों जैसे की हीरो टीवीएस बजाज सुजुकी होंडा ने अभी तक भारतीय बाजार में अपनी इलेक्ट्रिक बाइक को लॉन्च नहीं किया है। यही कारण है कि कुछ नई-नई स्टार्टअप के इलेक्ट्रिक बाइक की सड़कों पर देखने को मिलती है।
लोग आज भी इन पर भरोसा नहीं कर पा रहे हैं लेकिन फिर भी इनमें से कुछ ऐसी इलेक्ट्रिक बाइक है जो भारतीय लोगों द्वारा पसंद की जा रही है। अगर आपको इनके बारे में नहीं पता तो यह आर्टिकल अवश्य पढ़ है। इसमें आप इन सभी बाइक्स की पूरी डिटेल ले पाएंगे।
Revolt RV400 है काफी धांसू
इस लिस्ट में सबसे पहले रिवॉल्ट आरवी 400 बाइक आती है। यह उन शुरुआती इलेक्ट्रिक टू व्हीलर में से है जिसने भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक व्हीकल को परिभाषा दी है। इसमें लगा मोटर 125 सीसी इंजन जितना पावर जेनरेट करता है। वहीं इसमें आपको स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ-साथ यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, नेविगेशन, ब्लूटूथ जैसे अन्य सुविधाएं मिल जाएंगे।
अपने स्मार्टफोन पर आप इस बाइक में ट्रेवल हिस्ट्री और बैटरी स्टेटस की जानकारी भी ले सकते हैं। इसकी बैटरी को फुल चार्ज होने में 5 घंटे का समय लगता है और इसके बाद यह 150 किलोमीटर से लेकर 170 किलोमीटर तक का रेंज देती है। यह रेंज इस इलेक्ट्रिक बाइक के लिए बहुत ही अच्छी है। इस जबरदस्त इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत 1.34 लाख रुपए से शुरू होकर 1.62 लाख रुपए तक जाती है।
Tork Kratos R
दूसरे नंबर पर आपको टॉक क्रेटोस आर देखने को मिलती है। यह इलेक्ट्रिक बाइक बहुत हद तक यामाहा की पुरानी बाइक जैसी लगती है। हालांकि इसका लुक बहुत ही आधुनिक है। इसकी टॉप स्पीड 70 किलोमीटर प्रति घंटे की है और सिंगल चार्ज में यह 120 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है।
इसका मोटर इतना पावरफुल है कि यह 3 सेकंड में ही 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसमें भी आपको वह सभी आधुनिक फीचर्स देखने को मिल जाएंगे जिसकी आवश्यकता आज के समय राइडर्स को होती। इस इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत 1.5 लाख रुपए से शुरू होकर 1.87 लाख रुपए तक जाती है।
Ultraviolette F77
इस लिस्ट में तीसरी बाइक डुकाटी लेवल की स्पोर्ट्स बाइक है। भारत में ही निर्मित अल्ट्रावायलेट F77 देश की पहली इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स बाइक है। यह देश की सबसे ज्यादा पावर जेनरेट करने वाली इलेक्ट्रिक बाइक है। इसका लुक भी बहुत ही जबरदस्त है। वही फीचर्स के मामले में यह किसी कर से काम नहीं है।
हाल ही में चंद्रयान-3 के सफल लॉन्च पर इसका एक स्पेस एडिशन भी लॉन्च किया गया है। यह बाइक वैसे है काफी महंगी लेकिन आप अपने शौक को पूरा करने के लिए से खरीद सकते हैं। इसकी स्पेस एडिशन की कीमत आज के समय 5.6 लाख रुपए है। वही यह ₹3 लाख से ऊपर की बाइक है।