Monalisa – Nirahua Bhojpuri Romantic Video: इन दिनों भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में पहले से कई बदलाव देखने को मिल रहे है। अब भोजपुरी गानों का जलवा हर तरफ देखने को मिलता है। वहीं इस बीच एक भोजपुरी गाना खूब वायरल हो रहा है, जिसमें इंटरनेट की क्वीन मोनालिसा नजर आ रही है। साथ ही इस गाने में सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirhua) अपने नए अवतार में भी दिखाई दे रहे है। इस वायरल गाने को और निरहुआ के लुक को लोग काफी पसंद भी कर रहे है।
दरअसल, निरहुआ और मोनालिसा का एक पुराना गाना यूट्यूब पर काफी धमाल मचा रहा है। जिसका नाम ‘लहरिया लुटा ए राजा’ (Lahariya Luta A Raja) है।
जिसे निरहुआ और मोनालिसा पर फिल्माया गया है।
इस सॉन्ग में मोनालिसा आइटम नंबर करते हुए दिखाई दे रही है। वहीं, निरहुआ को सरदार बनकर पत्ते खेलते हुए देखा जा सकता है। इस आइटम सॉन्ग की शान को बढ़ाते हुए खूबसूरत मोनालिसा गुलाबी रंग के घाघरे चोली में बलखाती हुई दिख रही है।
आपको बता दें कि ये गाना फिल्म ‘प्रतिज्ञा’ (Pratigya) का है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता हैं कि कैसे मोनालिसा का डांस देख महफिल में मौजूद हर व्यक्ति आहें भरने को मजबूर हो रहा है। इस गाने को आवाज Indu Sonali ने दी है, जिसके बोल Vinay Bihari ने लिखे हैं। वहीं, इस गाने को Ishtar Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। जिसपर 77 मिलियन व्यूज देखने को मिल रहे है।
https://www.youtube.com/watch?v=J5IFXg-DWqU&pp=ygURYW1yYXBsYWkga2EgZ2FhbmE%3D
इसके अलावा दर्शक इस गाने पर खूब जमकर लाइक और कमेंट कर रहे है। क्योंकि इसमें निरहुआ और मोनालिसा बिल्कुल ही अलग अंदाज में नजर आ रहे है। जिस वजह से इनके फैंस इन्हें खूब पसंद भी कर रहे है और बार – बार इस वीडियो को सर्च कर देख रहे है।