नई दिल्ली : भोजपुरी इंडस्ट्री में कई एक से बढ़कर एक अभिनेत्रियां रही है और आज भी अपने हुस्न का जादू चला रही हैं। अभिनेत्री मोनालिसा (Monalisa ) की बात करें तो वह भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे बोल्ड अभिनेत्रियों में से एक मानी जाती है। मोनालिसा के इंस्टाग्राम पेज पर उनकी बिकिनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। साथ ही खूब पसंद भी की जाती हैं।
मोनालिसा ( (Monalisa )) का असली नाम अंतरा बिस्वास है। उन्होंने अपने प्रशंसकों और 5.4M इंस्टा फॉलोअर्स के लिए कुछ हैरान कर देने वाली शदनार तस्वीरें शेयर कीं। अभिनेत्री अक्सर ही अपने जबरदस्त डांस के जरिए अपने फैंस को दीवाना बनाती रहती है। मोनालिसा(Monalisa ) को चाहने वाले लाखों लोग हैं।
मोनालिसा ने हाल ही में अपने खूबसूरत बीचवियर कॉम्बिनेशन से फैंस और समुद्र तट पर जाने वालों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। मोनालिसा ने भोजपुरी के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और उड़िया जैसी कई भाषाओं में भी काम किया है।
अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पर सनसेट वाले दिन की समुद्र तट की शानदार धूप सेंकते हुए कुछ शानदार तस्वीर शेयर की हैं। बीच आउटिंग के लिए मोनालिसा का आउटफिट सेलेक्शन काफी अट्रेक्टिव था। उन्होंने एक स्टाइलिश काली बिकनी को अपने लिए चुना था।
अभिनेत्री ने अपनी लुभावनी बिकनी तस्वीरों से इंटरनेट पर आग लगा रखी है। लोकप्रिय भोजपुरी अभिनेत्री, जो वर्तमान में कई टीवी सीरियल में नज़र आ रही हैं। अभिनेत्री मोनालिसा(Monalisa ) ने नज़र, नमक इश्क का, पवन राजा और घरवाली बहारवाली जैसे कुछ फिल्मों और टेलीविजन शो के साथ कई लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई है।
मोनालिसा बिग बॉस के 10वें सीजन से नेशनल मीडिया की सुर्खियां बटोर चुकी हैं। अभिनेत्री पर उनके फेन्स जमकर प्यार लुटाते हैं। उनके भोजपुरी गाने भी लोगों को काफी पसंद है। फैंस उनके बोल्ड और हॉट लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।