नई दिल्ली : भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह (Pawan Singh) के बारे में आज हर कोई जानता है। पवन सिंह (Pawan Singh) ने अपनी मेहनत से अपने आपको सुपरस्टार बनाया है। पवन सिंह (Pawan Singh) भोजपुरी सिनेमा में लगभग पिछले दो दशक से ज्यादा समय से सक्रिय हैं और इस दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में दी है। पवन सिंह ने अपने लंबे करियर में तमाम भोजपुरी निर्देशकों के साथ काम किया है और सीनियर से लेकर जूनियर अभिनेत्री के साथ स्क्रीन पर रोमांस किया है।
उनका रोमांस लोगों को देखना काफी पसंद आता है। पवन सिंह एकमात्र ऐसे अभिनेता है जो एक्शन रोमांस और कॉमेडी फिल्मों में बखूबी कर लेते हैं। इन दिनों पवन सिंह का जादू यूट्यूब पर देखने को मिल रहा है। उनका एक गाना काफी तेजी से वायरल हो रहा है। हम जिस गाने के बारे में बात कर रहे हैं उस गाने का नाम है ‘ कइसे में चुम्मा लियाईल बा’।
https://www.youtube.com/watch?v=f-49C7n5pqc
वायरल होने वाला ये गाना अभिनेता की फिल्म सरकार राज से लिया गया है। इस गाने को पवन सिंह और अलका झा ने मिलकर गाया है। जिसके लिए लिरिक्स मनोज मतलबी ने लिखे हैं और इसका म्यूजिक डायरेक्शन छोटे बाबा ने किया है।
https://www.youtube.com/watch?v=4dzzWauwo9A
वायरल होने वाले इस गाने को अब तक 8 लाख लोगों ने देख लिया है और 10 हजार लोगों ने इस गाने को लाइक किया है। यह गाना 26 मई 2017 को भोजपुरी म्यूजिक चैनल म्यूजिक पर अपलोड किया गया है। इस फिल्म की स्टार कास्ट के बारे में बात करें तो इस फिल्म में Pawan Singh, Monalisa, Rani Chatter Jee, Akshara Singh , Kajal Raghwani जैसे कलाकार मौजूद है।
https://www.youtube.com/watch?v=Y_YDIs96gOI
https://www.youtube.com/watch?v=xKWYqpZDuhE
अभिनेता पवन सिंह के बारे में बात करें तो उनके पास पाइपलाइन में कई सारे भोजपुरी प्रोजेक्ट हैं। हालांकि इस गाने में वह मोनालिसा के साथ जबरदस्त तरीके से रोमांस कर रहे हैं। अब दोनों का रोमांस लोगों की धड़कनें बढ़ा रहा है और लोगों को बेचैन कर रहा है।