पहले छुपाया अपना चेहरा, फिर फूट-फूट कर रोईं Manisha Rani! बोलीं मुझे छोड़कर….’ उसको नर्क में भी जगह नहीं मिलेगी

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नई दिल्ली। बिहार के मुंगेर जिले की रहने वालीं सोशल मीडिया स्टार मनीषा रानी (Manisha Rani) इन दिनों काफी चर्चा में हैं।मनीषा रानी ने हाल ही में ‘झलक दिखला जा 11’ की विजेता बनीं हैं। मनीषा रानी ने वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली थी, जिसके बाद ये शो जीतकर उन्होंने इतिहास रच दिया है।

मनीषा ने अपने हुनर और डांस से करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया था। हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह रोती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखकर उनके फैंस काफी परेशान हैं और तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।

वायरल हुआ वीडियो

वीडियो में मनीषा रानी किसी रेलवे स्टेशन पर नजर आ रही हैं और उनका चेहरा उदासी से भरा हुआ है। वीडियो में वह परेशान दिखाई देती हैं, फिर वह किसी शख्स को फोन लगाती हैं और बात करते वक्त फूट-फूट कर रोने लगती हैं। इस वीडियो को देखने के बाद मनीषा के फैंस हैरान हो गए हैं।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया वीडियो

मनीषा ने  ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, “घर-परिवार, दोस्तों को छोड़कर, सभी को मनाकर जिसके लिए भागकर आई थी, वही चला गया।” उन्होंने आगे लिखा है, “लगता है इस जन्म में भागने का सपना पूरा नहीं होगा।”

फैंस ने जताई चिंता

वीडियो में  मनीषा जिस शख्स को फोन पर बात कर रही हैं, उन्हें गाली देते हुए भी सुना जा सकता है। वीडियो वायरल होने के बाद से लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि मनीषा परेशान हैं और उनकी हालत देखकर चिंता होती है।

सोशल मीडिया सेंसेशन हैं मनीषा रानी 

बता दें कि मनीषा रानी सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं। वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फनी वीडियो बनाने के लिए जानी जाती हैं। मनीषा सिर्फ सोशल मीडिया स्टार ही नहीं बल्कि एक अच्छी डांसर, एक्ट्रेस और एंटरटेनर भी हैं। उनके फैंस की संख्या काफी ज्यादा है। मनीषा ‘झलक दिखला जा 11’ से पहले सलमान के शो बिग बॉस OTT सीजन 2 में भी नजर आ चुकी हैं। बिग बॉस के घर में मनीषा रानी को काफी ही ज्यादा पसंद किया गया था।

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App