नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) सबसे फिट एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं। उनकी तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल होनी शुरू हो जाती है। 49 साल की उम्र में एक्ट्रेस की अदाएं हर किसी को मदहोश कर देती हैं। आपको बता दें कि अभी हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) नए साल का जश्न मनाकर मुंबई लौटे हैं।
मुंबई लौटने के बाद हाल ही में मलाइका अपने एक्स हसबैंड अरबाज खान (Arbaaz Khan) के साथ नजर आई थी। अब एक्ट्रेस को एक बार फिर मुंबई की सड़कों पर स्पॉट किया गया है। मलाइका की अब कुछ हॉट तस्वीरें सामने आई है, जो इंटरनेट की दुनिया में सनसनी मचा रही है। दरअसल, मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस का कुछ ज्यादा ही ध्यान रखती हैं। वह अक्सर जिम और योग करने के लिए निकलती हैं। इस दौरान पैपराजी उनको कैमरे में कैद का एक भी मौका अपने हाथ से जाने नहीं देते हैं। तो आईये नजर डालते हैं मलाइका की कुछ हॉट तस्वीरों पर…
मलाइका अरोड़ा को आज यानि शनिवार को मुंबई के बांद्रा इलाके में स्पॉट हुईं। वह योग करने के लिए घर से निकली थीं। इस दौरान पैपराजी ने उनकी कई तस्वीरें ली हैं, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
मलाइका अरोड़ा मुंबई की सड़कों पर चलते हुए पोज देती हुईं नजर आ रही हैं। मलाइका अरोड़ा ने एक हाथ में बोतल और एक हाथ में मोबाइल पकड़ा हुआ है।
मलाइका अरोड़ा कभी पैपराजी को निराश नहीं करती हैं।
मलाइका अरोड़ा ने हमेशा की तरह कैप को संभालते हुए भी पोज दिया। फैंस उनकी पतली कमर के दीवाने हो गए।