नई दिल्ली : बॉलीवुड के सबसे मशहूर कपल में से एक मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) इन दिनों अपनी ब्रेकअप की खबरों को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि 5 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अब एक दूसरे से अलग होने जा रहे हैं।
इसके अलावा सोशल मीडिया पर यह खबर भी वायरल हो रही है कि अर्जुन कपूर(Arjun Kapoor) अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा को छोड़ने के बाद मशहूर इनफ्लुएंसर कुशा कपिला को डेट कर रहे हैं। हालांकि कुशा कपिला ने इन सब खबरों को फर्जी बताया है। हालांकि अभी तक अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने इन खबरों पर किसी भी तरह का कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
लेकिन अब लेटेस्ट खबरों की माने तो अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर की बहन अभिनेत्री जाह्नवी कपूर खुशी कपूर और अंशुला कपूर को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है। लेकिन इसके बाद भी मलाइका अरोड़ा अनिल कपूर बोनी कपूर और अर्जुन कपूर को इंस्टाग्राम पर फॉलो कर रही है।
लेकिन जैसे ही यह बात सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो लोगों का कहना है कि मलाइका कभी भी जाह्नवी कपूर खुशी कपूर और अंशुला कपूर को इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं करती थी। गौरतलब है कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे हैं।
अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका का नाम अर्जुन कपूर के साथ जुड़ा। इसके बाद वर्ष 2019 में मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर अभिनेता के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया था। उसके बाद से ही अभिनेता और अभिनेत्री अक्सर साथ में देखे जाने लगे हैं और हमेशा ही यह दोनों अपना क्वालिटी टाइम एक दूसरे के साथ बिताना पसंद करते हैं।