Maharani 3 Review: बिहार की राजनीती में रानी भारती की वापसी, सत्ता का रोमांच, सस्पेंस, ड्रामा और राजनीतिक घमासान से घिरी है महारानी 3

Avatar photo

By

Priyanka Singh

नाम: महारानी 3

कलाकार: हुमा कुरेशी, सोहम शाह, दिब्येंदु भट्टाचार्य

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी अपनी हिट सीरीज ‘महारानी’ के सीजन 3 के साथ वापस आ गई हैं। ‘महारानी’ के सीजन 3 का दर्शकों को बहुत ही बेसर्बी से इंतजार था। इस सीरीज के दोनों पार्ट हिट साबित हुए थे। सीरीज में हुमा कुरैशी की दमदार एक्टिंग को बहुत ही सराहा भी गया है। बिहार की सियासत पर आधारित इस सीरीज में एक बार फिर हुमा को रानी भारती की भूमिका निभाते हुए देखा जा रहा है। रानी भारती जेल में हैं और नवीन कुमार राज्य के सीएम हैं।

अपने पति और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री – भीमा भारती (सोहम शाह) की मृत्यु के बाद, रानी भारती (हुमा क़ुरैशी), जो कि बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री भी हैं, अपने पति की हत्या के लिए गलत तरीके से दोषी ठहराए जाने के बाद जेल में बंद होती हैं। रानी भारती जेल में रहते हुए एक बदला लेने की साजिश रचती हैं।

क्या नया देखने को मिला सीजन 3 में?

सीजन 2 में कई उतार-चढ़ाव के बाद हमने देखा था कि रानी भारती के पति और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भीमा भारती की मृत्यु हो जाती है। इस मौत का आरोप रानी भारती पर लगा दिया जाता है और सत्ता नवीन कुमार के हाथों में चली जाती है। नए सीजन में आगे की कहानी को दिखाया गया है।

सत्ता का नया खिलाड़ी नवीन कुमार!

‘महारानी 3’ की शुरुआत में रानी भारती को जेल में बंद देखा जा सकता है। कहानी के मुताबिक, उन्हें अपने पति भीमा भारती की मौत के लिए दोषी ठहराया गया था, जिसकी सजा वह पिछले तीन सालों से भुगत रही हैं। जेल में रानी भारती अपना समय अन्य महिला कैदियों की मदद करने और पढ़ाई पूरी करने में बिता रही होती हैं। जबकि, वहीं दूसरी तरफ बाहर, नवीन कुमार मुख्यमंत्री बनकर पूरे बिहार को अपने इशारों पर नचा रहे होते हैं।

उनकी पार्टी के लोग अपने काले कारनामे जारी रखे हुए हैं, लेकिन इनमें से कुछ लोग नवीन कुमार को पछाड़ने की कोशिश भी कर रहे हैं। ऐसे हालात में, क्या नवीन अपनी सरकार बचा पाएंगे? क्या रानी भारती जेल से बाहर आने के बाद अपनी बेगुनाही साबित कर पाएंगी? और रानी भारती, नवीन और उसके साथियों से कैसे बदला लेगी, जानने के लिए महारानी का तीसरा सीज़न देखें।

महारानी सीरीज में रानी भारती की भूमिका में एक बार फिर से हुमा कुरैशी दमदार अभिनय करती हुई नजर आई हैं। इस किरदार पर उनकी पकड़ साफ झलकती है। हुमा के साथ ही अमित सियाल भी नए सीजन के हीरो हैं। अमित ने नवीन कुमार की राजनीति, उनकी उलझन और सत्ता के लिए उनकी भूख को पर्दे पर खूबसूरती से उकेरा है।

फैंस ने जमकर की तारीफ

सोशल मीडिया पर ‘महारानी 3’ को काफी पसंद किया जा रहा है। यूजर्स हुमा कुरैशी के दमदार अभिनय और सीरीज की कहानी की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- “रानी भारती वापस आ गई हैं…उठो-राज करो-बदला लो.” वहीं, दूसरे ने लिखा- “हुमा कुरैशी ने कमाल कर दिया…पूरा सीजन देख लिया… शानदार अभिनय.”

Priyanka Singh के बारे में
Avatar photo
Priyanka Singh 8 साल से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी प्रियंका सिंह इस समय Timesbull.com को अपने कार्यों से योगदान दे रही हैं। जिसमें इन्होंने (क्राइम, देश-विदेश,शिक्षा,लाइफस्टाइल,मनोरंजन,गैजेट्स इत्यादि) बीट पर काम किया। इनके लेखनी को Timesbull.com पाठकों ने काफी पसंद भी किया। एक छोटे संस्थान से शुरुआत करने वाली प्रियंका सिंह अपने करियर में साल 2016 में राजस्थान पत्रिका से जुड़ी। इन्होंने 2 साल तक राजस्थान पत्रिका को अपनी सेवा प्रदान की। तत्पश्चात इनका सफर 2018 में इंडिया डॉट कॉम की तरफ बढ़ चला। यहां प्रियंका सिंह ने लेखनी के साथ - साथ वीडियो कार्य क्षेत्र में भी कार्य किया। फिर इनका सफर आगे बढ़ा 2021 की तरफ, जहां इन्होंने न्यूज 24 डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम शुरू किया। फिर प्रियंका सिंह Timesbull.com के साथ जुड़ी। प्रियंका ने हर बीट से जुड़े कंटेट पर काम किया है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Install App