नई दिल्ली। भोजपुरी फिल्मों के पावरस्टार पवन सिंह (pawan Singh) हमेशा ही खबरों में बने रहते हैं। पवन सिंह को आज के समय में किसी पहचान की जरुरत नहीं है। पवन सिंह के गाने को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है।
वैसे तो पवन सिंह ने भोजपुरी इंडस्टी की कई अभिनेत्रियों संग काम किया है। लेकिन, इस समय पवन सिंह और खूबसूरत अदाकारा मधु शर्मा ( Madhu Sharma) का एक रोमांटिक वीडियो इंटरनेट पर धूम मचाए हुए हैं।
भोजपुरी गाना ‘आवs लगादी सुई’ (Aawa Lagadi Sui) एक बार फिर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस गाने के वीडियो में मधु शर्मा बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस मधु शर्मा भी अपनी हॉट अदाओं से दर्शकों को मदहोश करती हुईं दिख रही हैं।
फिल्म ‘योद्धा ‘ (Yoddha) का भोजपुरी गाना ‘आवs लगादी सुई’ एक बार फिर से दर्शकों द्वारा देखा और सुना जा रहा है। इस वीडियो को Wave Music नाम के यूट्यूब चैनल से शेयर किया गया है।
गाने के वीडियो को अभी तक 1,648,725 से अधिक बार देखा जा चुका है और ये आकड़ा लगातार बढ़ता हुआ ही चला जा रहा है। वीडियो पवन सिंह के साथ मधु शर्मा की हॉट केमिस्ट्री को बेहद ही ज्यादा पसंद किया जा रहा है।
सुपरस्टार पवन सिंह का गाना ‘आवs लगादी सुई’ ने इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया है। मधु शर्मा गाने के वीडियो में ब्लू कलर की शार्ट ड्रेस पहनकर पवन सिंह के साथ खूब ठुमके लगाती हुईं नजर आ रही हैं।
गाने में दोनों स्टार्स एक दूजे के बेहद ही ज्यादा करीब नजर आ रहा है। आपको बता दें कि इस गाने को पवन सिंह के साथ इंदू सोनाली ने आवाज दी है।
फिल्म में पवन सिंह, रवि किशन ,मधु शर्मा के अलावा पाखी हेगड़े मुख्य अहम किरदार में नजर आई हैं। पवन सिंह के इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार भी मिला था।
मधु शर्मा और पवन सिंह जब भी एक साथ पर्दे पर नजर आते हैं, तो बवाल मच जाता है। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। दोनों ही स्टार्स की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोविंग हैं।