Bhojpuri hot dance : भोजपुरी इंडस्ट्री एक से बढ़कर एक कलाकारों के साथ अपनी कामयाबी का जश्न मना रही है। भोजपुरी सिनेमा इन दिनों लोगों को अपनी और काफी ज्यादा आकर्षित कर रहा है। ऐसे में अगर किसी भोजपुरी सुपरस्टार को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है तो वह नाम है प्रदीप पांडे चिंटू (Pradeep Pandey Chintu) का। प्रदीप पांडे चिंटू (Pradeep Pandey Chintu) भोजपुरी इंडस्ट्री के उभरते हुए कलाकार हैं। लोग स्क्रीन पर उन्हें देखना काफी पसंद करते हैं।
प्रदीप पांडे चिंटू (Pradeep Pandey Chintu) और खुशी दुबे (Khushi Dubey ) का एक गाना यूट्यूब पर जंगल में आग की तरह फैल रहा है और लोगों को काफी पसंद आ रहा है। खुशी दुबे (Khushi Dubey ) के साथ चिंटू काफी क्लोज हुए जा रहे हैं और दोनों की केमिस्ट्री लोगों का दिल जीत रही है। वायरल हो रहे इस गाने के बोल हैं उनके गर्मी भईल बा जवानी June Ke Garmi Bhayil Ba Jawani।
यह गाना चिंटू और खुशी दुबे की फिल्म दीदीया के देवर दिल ले गईल से लिया गया हैं। इस गाने में इस फिल्म की स्टार कास्ट के बारे में बात करने दो इस फिल्म में Pradeep Pandey Chintu, Khushi Dubey, Garima Dixit, Nisha Singh, Anoop Arora, Sachin Srivastava, Amit Rai, Shreya Rai जैसे कलाकार है। इस गाने का म्यूजिक डायरेक्शन मधुकर आनंद द्वारा किया गया है और इस गाने को विकास पांडे और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है।
इस गाने को मनीष जैन ने प्रोड्यूस किया है। जिनके साथ वेद प्रकाश तिवारीऔर अशोक पांडे भी है। इस गाने को सत्या सावरकर ने लिखा है। इस गाने के व्यूज के बारे में बात करे तो इस गाने को अब तक 15 लाख लोगों ने देख लिया है और 10000 लोगों ने गाने को लाइक किया है।
हालांकि यह गाना वर्ष 2022 में ही म्यूजिक चैनल पर अपलोड किया गया था। गाने के अंदर देखा जा सकता है कि खुशी दुबे चिंटू को रिझाने की पूरी कोशिश कर रही है और चिंटू भी उनकी ओर आकर्षित हो जाते हैं। उसके बाद दोनों एक दूसरे को अपनी बाहों में लपेट कर खूब रोमांस करते हैं और दोनों का रोमांस देखने वालों के रोंगटे खड़े कर दे रहा है। लोग भी इस गाने को खूब मजे ले कर देख रहे हैं।
—–