Khesari Lal Yadav – Amrapali Romance Video: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) को आज के समय में किसी पहचान की जरुरत नहीं है। कभी दिल्ली की सड़कों पर लिट्टी चोखा बेचने का काम करने वाले खेसारी लाल यादव भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार की लिस्ट में शामिल हैं। भोजपुरी जगत को खेसारी लाल यादव ने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में भी दी है, अब तो उनके नाम से ही गाने हिट हो जाते हैं। खेसारी के सॉन्ग को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। इसी बीच उनका एक पुराना गाना ‘करीहा कोठरिया में प्यार’ (Kariha Kothariya Mein Pyar) एक बार फिर से तेजी से वायरल हो रहा है।
इस गाने के वीडियो में खेसारी लाल के साथ भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली नजर आ रही हैं। वीडियो को खेसारी और आम्रपाली दुबे पर फिल्माया गया है। गाने में दोनों कलाकार का रोमांटिक अंदाज देखने के लिए मिल रहा है।
फैंस गाने के वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। भोजपुरी गाना ‘करीहा कोठरिया में प्यार’ को SRK MUSIC नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। गाने को अभी तक 29,15,659 से अधिक बार देखा जा चुका है। खेसारी का ये गाना फिल्म ‘डोली सजा के रखना’ (DOLI SAJA KE RAKHNA) का है।
खेसारी लाल की ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। इस गाने को आवाज दी है खेसारी लाल और अनामिका त्रिपाठी ने। जबकि गाने के बोल सुमित सिंह ने दिया है और इसका म्यूजिक दिया है छोटे बाबा ने। गाने में आम्रपाली हमेशा की तरह येलो कलर की साड़ी में बेहद ही ज्यादा खूबसूरत लग रही हैं।
खेसारी और आम्रपाली की हॉट केमिस्ट्री ने सोशल मीडिया पर तबाही मचा दी है। वैसे तो निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी को सबसे अधिक पसंद किया जाता है, मगर इस फिल्म में खेसारी लाल यादव और आम्रपाली की हॉट और सिजलिंग केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया है।