Khesari Lal Yadav- Akshara Singh Romance video Song: भोजपुरी सिनेमा के मेगास्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और भोजपुरी की सुपरहॉट और ग्लैमरस एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की जोड़ी जब भी एक साथ स्क्रीन पर दिखाई देती हैं, लोगों के दिलों में आग लगा देती है। इनकी जोड़ी को दर्शकों अपना खूब प्यार देते है। खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह ने भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri industry) को एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है। इनके गाने भी तेजी के साथ यूट्यूब पर वायरल होते रहते हैं।
वहीं इनका एक पुराना रोमांटिक सॉन्ग इस समय सोशल मीडिया पर जमकर गदर मचाएं हुए है। दरअसल, अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव का एक सुपर रोमांटिक गाना ‘तोहर ढ़ोडी बा फुलाहा कटोरी ‘ (Tohar dohdi ba fulaha katori) हैं, जो यूट्यूब पर काफी धमाल मचा रहा है। अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव एक अच्छी एक्टिंग के साथ बेहतरीन सिंगर भी है। इनके गायिकी और अंदाज के दीवाने करोड़ों की संख्या में भोजपुरिया दर्शक हैं।
खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह का यह सुपर रोमांटिक गाना सुपरहिट फिल्म ‘साजन चले ससुराल2’ (Saajan chale Sasural 2) का है। इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने ही गाया है। इस भोजपुरी सॉन्ग वीडियो में खेसारी और अक्षरा सिंह एक साथ अपने रोमांस और अदाओं से हर किसी के पसीने छुड़ा रहे है। दोनों की केमिस्ट्री तो इतनी शानदार है ही लेकिन इनका वीडियो में हो रहा रोमांस भी काफी जबरदस्त हैं।
आप दर्शक इस गाने के वीडियो को आप World Wide Record Bhojpuri नाम के भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं। इस सुपर रोमांटिक गाने का वीडियो देखकर आप भी रोमांस से भर उठेंगे। दर्शकों को यह वीडिया इतना पसंद आ रहा है कि अब तक इस वीडियो पर 6.8 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं।
साथ ही इसपर लाखों लाइक्स और हजारों कमेंट्स भी किए गए हैं। इस फिल्म में खेसारी लाल यादव और अक्षरा के अलावा स्मृति सिन्हा, अनूप अरोरा, किरण यादव और माया यादव भी अहम भूमिका निभा रहे है। लोग इस सॉन्ग वीडियो को बार बार देखना भी पसंद कर रहे हैं।