Khesari Lal Yadav – Akshara Singh Romance Video: खेसारी लाल यादव एक लोकप्रिय भोजपुरी अभिनेता और सिंगर हैं। उन्होंने 2010 में एक भोजपुरी गायक के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। साल 2012 में “साजन चले ससुराल” फिल्म के साथ भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा था। तब से, उन्होंने कई भोजपुरी फिल्मों में अभिनय किया है और भोजपुरी जगत को एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में भी दी हैं। खेसारी ने ‘संघर्ष’, ‘दुल्हिन गंगा पार के’, ‘कुली नंबर 1’ और ‘बलम जी लव यू’ जैसी फिल्मों से तहलका मचा दिया था।
खेसारी लाल यादव ने अपने अभिनय और गायन के लिए कई पुरस्कार जीते हैं। जिसमें 2018 में भोजपुरी अंतर्राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार और 2019 में अंतर्राष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ पुरुष गायक का पुरस्कार शामिल है। खेसारी लाल ने लगभग सभी एक्ट्रेस के साथ काम किया है। अब इसी बीच खेसारी लाल यादव भोजपुरी की मशहूर और दबंग एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।
फिल्म ‘Hero No. 1’ का गाना इस समय यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में अक्षरा सिंह साड़ी में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। वीडियो में जैसा की आप देख सकते हैं खेसारी लाल और अक्षरा सिंह बेडरूम में एक दूसरे के संग पूरे जोश में रोमांस करते हुए दिख रहे हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=FqRzGA8RtE0
अक्षरा सिंह तो पूरे मूड में नजर आ रही हैं। वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि खेसारी लाल एक्ट्रेस से बचने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, अक्षरा सिंह इतनी जल्दी हार मानने वालों में से नजर नहीं आती हैं। हद तो तब हो जाती है जब अक्षरा सिंह एक्टर खेसारी लाल को जबरदस्ती किस करने की कोशिश करती हैं।
आपको बता दें कि खेसारी लाल के इस वीडियो को Wave Music Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। खबर लिखें जाने तक इस गाने को अभी तक 11,139,886 से अधिक बार देखा जा चुका है।