Khesari Lal Yadav – Aamrapali Dubey Romance Video: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) दोनों की ही सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोविंग है। दोनों को ही आज के समय में किसी पहचान की जरुरत नहीं है। खेसारी लाल यादव ने बड़ी ही तकलीफों को झेलने के बाद अपने मुकाम को हासिल किया है। खेसारी लाल की एक्टिंग और सिंगिंग को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। वहीं, दूसरी तरफ आम्रपाली दुबे भी आये दिन किसी न किसी वजह से हमेशा खबरों में रहती हैं।
वैसे तो आम्रपाली दुबे की जोड़ी को सबसे ज्यादा दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ पसंद किया जाता है, जबकि खेसारी लाल यादव के साथ भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस काजल राघवानी के साथ पसंद किया जाता है। लेकिन, फिलहाल आम्रपाली दुबे और खेसारी लाल यादव का एक बेहद ही रोमांटिक गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है।
फिल्म ‘आशिकी’ (Aashiqui) का एक गाना ‘अपना दिल के’ (Apna Dil Ke) के एक बार फिर से इंटरनेट पर तबाही मचा रहा है। इस गाने के वीडियो में आम्रपाली और खेसारी लाल यादव की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जा रहा है। इस जोड़ी ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दी है।
दोनों को एक साथ देखकर फैंस खूब खुश नजर आ रहे हैं। फिल्म में ‘खेसरी लाल यादव, आम्रपाली दोबे, काव्या सिंह, कुणाल सिंह, प्रकाश जैश, श्रुति राव’ अहम भूमिका निभाते हुए नजर आये हैं।
आपको बता दें कि इस गाने को Khesari Lal Yadav और Supriya Chira ने एक साथ मिलकर प्यारी आवाज दी है, जबकि गाने के बोल Shyam Dehati ने लिखें हैं और म्यूजिक से सजाया है OM Jha ने। गाने को Enterr10 Rangeela यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है। इसे खबर लिखें जाने तक 1,69,72,925 से अधिक बार देखा जा चुका है।